फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP says that a conspiracy is being hatched to arrest many leaders including CM Atishi

AAP का बड़ा दावा: CM आतिशी समेत कई नेताओं की गिरफ्तारी की साजिश, सिसोदिया के यहां CBI की छापेमारी की तैयारी

Tue, 07 Jan 2025 05:34 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Jan 2025 05:34 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें जानकारी है कि वे दिल्ली की सीएम आतिशी को भी गिरफ्तार करने जा रहे हैं। मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी होने वाली है और अन्य आप नेताओं को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन
AAP says that a conspiracy is being hatched to arrest many leaders including CM Atishi
सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा है। आप ने दावा किया है कि सीएम आतिशी समेत कई अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की साजिश रची जा रही है। और आने वाले दिनो में मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी होने वाली है।
विज्ञापन


आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'हम बहुत ईमानदार पार्टी हैं...वे (भाजपा) हमेशा चुनाव से पहले हमारे नेताओं को गिरफ्तार करते हैं और हमें जानकारी है कि वे दिल्ली की सीएम आतिशी को भी गिरफ्तार करने जा रहे हैं। मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी होने वाली है और अन्य आप नेताओं को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। भाजपा घबरा गई है और उन्हें अपनी हार दिखाई दे रही है।'
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जल्द ही आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारेगी।

अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जाएगा और 'आप' के कुछ नेताओं पर रेड होगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी। भाजपा दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है। अभी तक इन्हें हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला, आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। 'आप' एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।

भाजपा ने अभद्र भाषा बोलने वाले को अपना सीएम चेहरा बनाया : आप
मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर तीखा हमला बोला है। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री आतिशी को अभद्र भाषा बोलने वाले प्रत्याशी को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बना दिया है। ऐसे में अब लोगों को तय करना है कि उन्हें महिलाओं का अपमान करने वाला या महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने व उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और बसों की यात्रा फ्री करने वाले अरविंद केजरीवाल चाहिए।

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि आतिशी के पिता 80 साल की उम्र के हैं और बीमार हैं। ऐसी हालत में भाजपा नेता एक महिला मुख्यमंत्री के मां-पिता को अभद्र भाषा बोल रहे हैं। यह शर्म की बात है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने उस व्यक्ति को टिकट दिया, जिसने संसद में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चुनाव में वो आप के खिलाफ लड़ सकते हैं। लेकिन, जहां महिला सम्मान की बात आती है, वहां केजरीवाल और आप में कोई मतभेद नहीं रखते हैं। सबसे पहले महिलाओं का सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बयान दिए हैं। लेकिन, उनकी ही पार्टी के नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित ने भाजपा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ है कि कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भाजपा से मिले हुए हैं।

रमेश बिधूड़ी की अभद्र टिप्पणी से भावुक हुईं सीएम आतिशी, छलके आंसू
उधर, कालकाजी सीट से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी की ओर से मुख्यमंत्री आतिशी के पिता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा को महिला विरोधी करार दिया है। साथ ही, आप का आरोप है कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। भाजपा नेता के इस टिप्पणी विवाद के बाद सोमवार को आतिशी भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री के भावुक होने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ढांढस बंधाया। एनएसयूआई ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed