फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAp said, MCD does not have the money to pay salaries

आप बोली- एमसीडी कर्मियों को तो वेतन दे नहीं पा रही, तो कैसे दे रही है लाखों के विज्ञापन

Mon, 21 Dec 2020 08:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 21 Dec 2020 08:13 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि नगर निगम में हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए...

विज्ञापन
AAp said, MCD does not have the money to pay salaries
Durgesh pathak AAP - फोटो : File Photo

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने नगर निगम के प्रचार पर सवाल उठाया है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा शासित नगर निगम हमेशा अपने पास पैसों की कमी की बात कहता रहता है। वह अपने कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दे पाता है। लेकिन उसके पास अपना प्रचार करने के लिए खूब पैसा है और वह अनेक अखबारों में लाखों रुपये का प्रचार कर रहा है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा को प्रचार युद्ध करने की बजाय जमीनी मुद्दों पर जनता के हित की राजनीति करना चाहिए।

विज्ञापन


इसके पहले भाजपा भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने प्रचार में जनता की कमाई का भारी धन खर्च करने का आरोप लगाती रही है।


आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि नगर निगम में हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए। भाजपा नेता स्वयं भी नगर निगमों में भ्रष्टाचार होने की बात मानते रहे हैं, ऐसे में भाजपा को निगम के भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए सीबीआई जांच को अनुमति देनी चाहिए। लेकिन भाजपा नेता इससे इनकार कर भ्रष्टाचार का संरक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा निगम के पैसे के लिए दिल्ली सरकार पर 13 हजार करोड़ बकाया होने का निरर्थक आरोप लगा रही है। इसकी बजाय उसे अपने संसाधनों का उचित प्रयोग करना चाहिए। जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल सरकार ने केवल अपने पैसे का उपयोग कर दिल्ली का विकास ही नहीं किया, बल्कि जनता के हित में अनेकों योजनाएं चलाईं, उसी प्रकार से भाजपा को नगर निगमों में करके दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा जो काम नहीं कर पाई है, आम आदमी पार्टी अगली बार नगर निगम की सत्ता में आने के बाद करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार नगर निगम के चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed