{"_id":"606c53808ebc3ec4477c5a69","slug":"aap-said-bjp-should-resign-immediately-from-mcd-if-they-could-not-pay-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने कहा, कर्मचारियों को वेतन न दे सके तो नगर निगमों से तत्काल इस्तीफा दे भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने कहा, कर्मचारियों को वेतन न दे सके तो नगर निगमों से तत्काल इस्तीफा दे भाजपा
Tue, 06 Apr 2021 05:56 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:56 PM IST
सार
- दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश, 31 मार्च तक का वेतन तत्काल जारी करे नगर निगम
- फंड की कमी बताकर वेतन-पेंशन नहीं रोक सकते
विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने नगर निगमों से अपने कर्मचारियों के मार्च महीने तक का वेतन तत्काल जारी करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने कठोर टिप्पणी करते हुए यहां तक कहा है कि फंड न होने की कमी का बहाना बनाकर कर्मचारियों का वेतन या पेंशन नहीं रोकी जा सकती। आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर कठोर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों को वेतन देने में सक्षम नहीं है तो भाजपा को तत्काल निगमों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता विकास गोयल ने कहा है कि हाई कोर्ट ने वेतन-पेंशन को कर्मचारियों का मूल अधिकार बताया है। अगर भाजपा अपने कर्मचारियों के मूल अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकती तो वह जनता की क्या सेवा करेगी। इससे बेहतर है कि भाजपा को निगमों को चलाने में अपनी अक्षमता के कारण तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन