फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP's Mission Uttar Pradesh: Arvind Kejriwal launches three-day yatra

यूपी के वोटरों को पटाने निकले अरविंद केजरीवाल

Sat, 01 Mar 2014 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
AAP's Mission Uttar Pradesh: Arvind Kejriwal launches three-day yatra

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा की 80 सीटों वाले यूपी को ध्यान में रखकर शनिवार से तीन दिन की यूपी यात्रा की शुरुआत की।

विज्ञापन


गाजियाबाद के कौशांबी स्थित पार्टी के ऑफिस से केजरीवल ने इस यात्रा की शुरुआत की। केजरीवाल आज 500 किमी की यात्रा करेंगे। इस दौरान केजरीवाल 15 लोकसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। रविवार को कानपुर में केजरीवाल की रैली है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस, देश में कुछ नहीं बदलेगा। दोनों पार्टियां देश को लूट रही हैं। भ्रष्टाचार, महंगाई और सांप्रदायिकता हमारी पार्टी का मुख्य मुद्दा है, जिसे उखाड़ फेंकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कानपुर में रैली भी करेंगे

AAP's Mission Uttar Pradesh: Arvind Kejriwal launches three-day yatra

आज के इस रोड शो में केजरीवाल हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली होते हुए हरदोई तक पहुंचेंगे।

रविवार को यह रोड शो हरदोई से शुरू होकर उन्नाव के रास्ते कानपुर पहुंचेगी। केजरीवाल को कानपुर में रविवार को एक रैली को संबोधित करना है। इस दौरान वह ‌व्यापाररियों और समाजिक संगठन के नेताओं से भी मिलेंगे।

इस रोड शो के तीसरे दिन दिल्ली लौटने के क्रम में केजरीवाल औरेया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा और पलवल में छोटी-छोटी सभाएं करेंगे।

एनसीआर से लगते जिलों में पार्टी को उम्मीदें

AAP's Mission Uttar Pradesh: Arvind Kejriwal launches three-day yatra

पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल 1 मार्च से 3 मार्च तक झाडू चलाओ यात्रा के दौरान यूपी के विभिन्न जिलों में जाएंगे।

पार्टी के अनुसार यूपी में उसके 3.5 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता हैं। पार्टी को एनसीआर से लगते इसके जिलों से काफी उम्मीदें हैं।

पिछले रविवार को रोहतक में लोकसभा चुनावों के प्रचार की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी के नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने गैस कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी से सवाल किया था।

कांग्रेस से हटकर मोदी पर हमला शुरू

AAP's Mission Uttar Pradesh: Arvind Kejriwal launches three-day yatra

केजरीवल ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी की रैली और प्रचार तंत्र को मुकेश अंबानी फंड दे रहे हैं। और इसके बदले मोदी, अंबानी की सहायता करते हैं।

दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने रोहतक में पहली बार किसी रैली को संबोधित किया था। 45 वर्षीय केजरीवाल ने उस रैली में हरियाणा के सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को 'प्रॉपर्टी डीलर' कहकर संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed