{"_id":"5e28f1e58ebc3e4afd2fcb38","slug":"aap-s-lakra-richest-assets-worth-292-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप के लाकड़ा सबसे अमीर, 292 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप के लाकड़ा सबसे अमीर, 292 करोड़ की संपत्ति
Thu, 23 Jan 2020 08:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में पर्चा भरने वाले कई सबसे उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें मुंडका से आप के प्रत्याशी धर्मपाल लाकड़ा और आरके पुरम सीट से मौजूदा विधायक व आप प्रत्याशी प्रमिला टोकस शामिल हैं।
विज्ञापन
लाकड़ा ने 292 करोड़ व प्रमिला टोकस ने 80 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति की घोषणा अपने चुनावी हलफनामों में की है। वहीं हरि नगर से आप उम्मीदवार राजकुमारी ढिल्लों ने अपनी संपत्ति 51 करोड़ की बताई है। वहीं राजौरी गार्डन से आप उम्मीदवार धनवती चंदेला ने 55 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की घोषणा चुनावी हलफनामे में की है।
विज्ञापन
चुनावी हलफनामे में दी गई सूचना के अनुसार लाकड़ा के पास 3.24 करोड़ की चल संपत्ति है तो वहीं उसकी पत्नी के खाते में 13.57 लाख रुपये हैं। वहीं लाकड़ा की अचल संपत्ति 243 करोड़ तो वहीं पत्नी की अचल संपत्ति 45 करोड़ रुपये है। वहीं चंदेला ने अपनी चल संपत्ति 1.76 करोड़ व पति की चल संपत्ति 2.04 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
वहीं चंदेला की अचल संपति 2.5 करोड़ और पति की अचल संपति 50.60 करोड़ रुपये है। चंदेला के पास 1.64 करोड़ के सोने के जेवरात हैं जबकि उनके पति के पास 74.60 लाख रुपये का सोना है। हरि नगर से उम्मीदवार ढिल्लों ने अपनी चल संपत्ति 1.12 करोड़ रुपये तथा अपने पति की चल संपत्ति 25.67 करोड़ रुपये व 33 लाख रुपये का सोना बताया है। वहीं ढिल्लों की अचल संपत्ति 4.8 करोड़ तथा पति की 16.48 करोड़ बताई है। वहीं पति पर 52 लाख की कर देनदारी है।
वहीं आरके पुरम से उम्मीदवार प्रमिला टोकस ने अपनी चल संपत्ति 2.32 करोड़ तथा पति की चल संपत्ति 13.80 करोड़ की बताई है। वहीं टोकस के पास 23.52 करोड़ तथा पति के पास 41.17 करोड़ की अचल संपत्ति है।
टोकस पर 4.10 करोड़ तथा पति पर 7.64 करोड़ रुपये की देनदारी है। वहीं विधानसभा के पूर्व सभापति योगानंद शास्त्री की बेटी प्रियंका सिंह ने पति समेत 70 करोड़ की संपत्ति होने की घोषणा की है।
वह प्रमिला के सामने आरकेपुरम से उम्मीदवार है। वहीं शाहदरा से भाजपा उम्मीदवार ने 44.22 करोड़ रुपये संपत्ति की घोषणा की है। वहीं तिलक नगर से भाजपा उम्मीदवार ने अपनी संपत्ति 17 करोड़ रुपये बताई है।