महिला केंद्रित दिल्ली डायलॉग के मुद्दों का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार बनने पर आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली को सीसीटीवी के दायरे लाएगी। पार्टी का मानना है कि इससे राजधानी महफूज होगी। इसी चुनावी वायदे के साथ ‘आप’ दिल्ली चुनाव में उतर रही है। ‘आप’ नेता आशीष खेतान ने बताया कि पार्टी इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है।
सभी सार्वजनिक स्थलों, बसों और बाजारों में कैमरे लगाए जाएंगे, फिर इसकी 24 घंटे की निगरानी का भी इंतजाम होगा। 26 नवंबर को होने वाले दिल्ली डॉयलाग के लिए करीब 12 बड़े मुद्दों की पहचान की गई है। पार्टी इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
पार्टी का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन से हर कॉलोनी को जोड़ा जाएगा। कोशिश है कि मेट्रो और डीटीसी बसें छोड़ने के बाद महिलाओं को स्टैंड पर इंतजार न करना पड़े। मुख्य कॉरिडोर पर बस या मेट्रो छोड़ने के बाद घर तक पहुंचने के लिए ऑटो, फीडर बस, ई-रिक्शा आदि वाहन मौजूद रहें, इसकी योजना तैयार की जा रही है।
दो लाख शौचालय बनवाएगी पार्टी
‘आप’ की सरकार बनने पर दिल्ली में दो लाख नए शौचालय बनेंगे। खास तौर से महिला फ्रेंडली टॉयलेट बनवाए जाएंगे। पार्टी का कहना है कि अभी भी दिल्ली की 30 फीसदी आबादी के पास शौचालय नहीं है। इसका विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है।
महिलाओं से जुड़े दूसरे मुद्दे
- स्ट्रीट लाइट का उचित बंदोबस्त
- पैदल रास्तों पर सुरक्षा का उचित इंतजाम।
- महिला सशक्तीकरण के लिए विस्तृत नीति।
- कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए हॉस्टल का इंतजाम।
- अनौपचारिक क्षेत्र में कामकाज के स्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न पर रोक।