AAP ने गुड़गांव के लिए जारी किया घोषणा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार योगेंद्र यादव ने बुधवार को गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के लिए घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र के विकास करने का दावा किया गया। ‘आप’ का घोषणापत्र करीब एक सप्ताह देर से जारी हुआ है।
पत्रकारों से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र में शहरी गुड़गांव, रेवाड़ी और मेवात तीन अलग-अलग दुनिया है। ‘आप’ पार्टी इन दुनिया को जोड़ने का काम करेगी। हर पार्टी ने इन तीनों क्षेत्रों को बांट कर राजनीति की है, जिससे गुड़गांव क्षेत्र का बंटाधार हुआ है।
उन्होंने गुड़गांव लोकसभा के अन्य दलों के प्रत्याशियों को चुनौती दी है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर घोषणा पत्र जारी न करके केवल लोकसभा अनुसार अपने मुुद्दे सामने रखे, ताकि बाद में सांसद से जनता सवाल पूछ सकें।
निवर्तमान सांसद राव इंद्रजीत सिंह को योगेंद्र यादव ने सार्वजनिक मंच पर लोकसभा क्षेत्र के लिए खुली बहस करने का कहा है। योगेंद्र यादव ने कहा कि वो राव इंद्रजीत कोई भी फोरम चुने, वो सवाल-जवाब करने को तैयार हैं। ‘आप’ ने दस सवाल राव इंद्रजीत से पूछे थे, जिनका आज तक जवाब नहीं मिला है।
गुड़गांव के विकास के मुद्दे पर योगेंद्र यादव ने कहा कि हर इलाके के विकास के लिए अलग-अलग एजेंसी है। काम न होने की सूरत में एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। शहर के विकास के लिए जरूरी है कि विकास के लिए सिंगल एजेंसी हो, जो लोगों द्वारा चुनी गई हो। शहर की जमीनों पर बिल्डर राज करार देते हुए कहा कि अब जो भी जमीन अधिग्रहण हो, वह नई नीति के तहत हो।