फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap releases election manifesto for gurgaon

AAP ने गुड़गांव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

Wed, 02 Apr 2014 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 02 Apr 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
aap releases election manifesto for gurgaon

आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार योगेंद्र यादव ने बुधवार को गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के लिए घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र के विकास करने का दावा किया गया। ‘आप’ का घोषणापत्र करीब एक सप्ताह देर से जारी हुआ है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र में शहरी गुड़गांव, रेवाड़ी और मेवात तीन अलग-अलग दुनिया है। ‘आप’ पार्टी इन दुनिया को जोड़ने का काम करेगी। हर पार्टी ने इन तीनों क्षेत्रों को बांट कर राजनीति की है, जिससे गुड़गांव क्षेत्र का बंटाधार हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने गुड़गांव लोकसभा के अन्य दलों के प्रत्याशियों को चुनौती दी है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर घोषणा पत्र जारी न करके केवल लोकसभा अनुसार अपने मुुद्दे सामने रखे, ताकि बाद में सांसद से जनता सवाल पूछ सकें।yogendra yadav
विज्ञापन
विज्ञापन


निवर्तमान सांसद राव इंद्रजीत सिंह को योगेंद्र यादव ने सार्वजनिक मंच पर लोकसभा क्षेत्र के लिए खुली बहस करने का कहा है। योगेंद्र यादव ने कहा कि वो राव इंद्रजीत कोई भी फोरम चुने, वो सवाल-जवाब करने को तैयार हैं। ‘आप’ ने दस सवाल राव इंद्रजीत से पूछे थे, जिनका आज तक जवाब नहीं मिला है।


गुड़गांव के विकास के मुद्दे पर योगेंद्र यादव ने कहा कि हर इलाके के विकास के लिए अलग-अलग एजेंसी है। काम न होने की सूरत में एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। शहर के विकास के लिए जरूरी है कि विकास के लिए सिंगल एजेंसी हो, जो लोगों द्वारा चुनी गई हो। शहर की जमीनों पर बिल्डर राज करार देते हुए कहा कि अब जो भी जमीन अधिग्रहण हो, वह नई नीति के तहत हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed