फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap raised Questions on voter list demand clarification from Election Commission

आबादी बढ़ने पर भी मतदाता कम कैसे, आप ने मतदाता सूची पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
aap raised Questions on voter list demand clarification from Election Commission
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग की तरफ से जारी दिल्ली की फाइनल मतदाता सूची पर सवाल उठाया है। आप का कहना है कि आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि आबादी बढ़ने के बावजूद दिल्ली में मतदाता कैसे कम हो गए। वहीं, पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने साजिशन वोट कटवाए हैं।   

विज्ञापन

   
आप के दक्षिणी दिल्ली लोकसभा प्रभारी राघव चड्ढा ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मतदाता सूची से साफ हो गया है कि पिछले साल की तुलना में मतदाताओं की संख्या घटी है। आप पिछले दिनों से कहती आई है कि भाजपा ने एक साजिशन दिल्ली के लोगों के वोट कटवाए हैं। पार्टी के आरोप सही साबित हुए हैं।    
विज्ञापन

 
राघव चड्ढा के मुताबिक, दिल्ली में हर साल 6 लाख की आबादी बढ़ती है। दूसरे राज्यों से भी लोग दिल्ली आते हैं। दिल्ली में बालिग होने व बाहर से आने वालों की संख्या करीब 10 लाख है। अगर मान लिया जाए की हर साल करीब 2 लाख लोगों की मौत हो जाती है और करीब 2 लाख लोग दिल्ली से पलायन कर जाते हैं, तब भी मतदाता सूची में करीब 6 लाख लोग बढ़ने चाहिए। लेकिन यहां बढ़ने की बजाए घट गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल किया है कि आबादी बढ़ने के बावजूद किस तरह से वोटर घट गए। इसका स्पष्टीकरण उन्होंने आयोग से मांगा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर साजिशन वोट कटवाने का लगाया आरोप
राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने साजिशन लिस्ट से नाम कटवाए हैं। इसमें ज्यादा संख्या पूर्वांचल समाज, मुस्लिम समाज और बनिया समाज के लोगों की है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वह एक बार अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर लें। इससे पता चल जाएगा कि कहीं उनका नाम तो वोटर लिस्ट से काट नहीं दिया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed