फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap questioned central government for not implementing madhukar gupta committee report

'आप' का सवाल: मधुकर गुप्ता कमेटी की सिफारिशों से क्यों डर रही केंद सरकार

Tue, 11 Oct 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
aap questioned central government for not implementing madhukar gupta committee report
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को डीडीए को पारदर्शी बनाने के बहाने केंद्र सरकार पर हमला बोला। पार्टी ने सवाल किया कि केंद्र सरकार डीडीए पर बनी मधुकर गुप्ता कमेटी से क्यों डर रही है। इसकी सिफारिशों का सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है। जिसने डीडीए को दिल्ली सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने की बात कही है।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए आप के राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले साल केंद्र सरकार ने डीडीए में सुधार के लिए मधुकर गुप्ता कमेटी का गठन किया था। बीते साल अक्तूबर में ही कमेटी ने अपनी सिफारिशें केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को सौंप दी थीं। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कमेटी की सिफारिशों को सार्वजनिक नहीं किया गया। जबकि कमेटी ने डीडीए में आमूल चूल सुधार करने की सिफारिशें की थीं।
विज्ञापन


राघव का दावा है कि केंद्र सरकार की कमेटी ने डीडीए को दिल्ली सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने की सिफारिश की है। इससे पहले भी 2001 व 2013 की कमेटियों ने ऐसी ही सिफारिश की थी। राघव ने कहा कि इससे साफ होता है कि केंद्र सरकार किस तरह से दिल्ली की जनता से भेदभाव कर रही है। इस दौरान पार्टी ने केंद्र सरकार से कई सवाल भी पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप के केंद्र सरकार से ये है सवाल

aap questioned central government for not implementing madhukar gupta committee report
- क्या शहरी विकास मंत्रालय यह मना करेगा कि एक साल पहले मधुकर गुप्ता कमेटी का गठन हुआ था।
- केंद्र सरकार कमेटी की सिफारिशों को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है।
- कमेटी ने क्या डीडीए को दिल्ली सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने की सिफारिश की है। 
- क्या कमेटी ने दिल्ली सरकार के हाउसिंग बोर्ड के गठन की सिफारिश नहीं की है। 
- मोदी सरकार का रिपोर्ट को लागू करने के बारे में क्या नजरिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed