फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap punjab under party clash exposed, decision on sucha singh will be in today meeting

सुच्चा सिंह को मिली बगावत की सजा, आप ने छीना पंजाब संयोजक का पद

Fri, 26 Aug 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
aap punjab under party clash exposed, decision on sucha singh will be in today meeting
Sucha singh chotepur - फोटो : File Photo
पंजाब में अपने चुनावी अभियान को धार दे रही आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर की कलह सतह पर आ गई है। आप के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर के बगावती तेवर पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में शुक्रवार को उन्हें पंजाब संयोजक पद से हटा द‌िया गया। हालांक‌ि वह पार्टी में बने रहेंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्र बताते हैं कि टिकट दिलाने के नाम पर पैसा मांगने वाले छोटेपुर के कथित स्टिंग से आला नेताओं में काफी नाराजगी है। पार्टी को इससे अपने भ्रष्टाचार विरोधी प्रचार अभियान को ठेस पहुंचती दिख रही है।
विज्ञापन


पंजाब इकाई के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर छोटेपुर को पार्टी से निकालने की भी मांग की है। पंजाब में पार्टी के भीतर चल रहे घमासान से केजरीवाल भी खासे नाराज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिंग पर केजरीवाल ने संज्ञान में लिया है

aap punjab under party clash exposed, decision on sucha singh will be in today meeting
जालंधर के प्रेसवार्ता करते आप के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

सूत्र बताते हैं कि सुच्चा सिंह के उस कथित स्टिंग पर केजरीवाल ने संज्ञान में लिया है, जिसमें सुच्चा सिंह कथित तौर से विधानसभा का टिकट दिलाने के बदले में दो लाख रुपये लेने की बात कर रहे हैं। इस कलह के बीच शुक्रवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक होगी।

इसमें सुच्चा सिंह पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश संभव है। सूत्रों की मानें, तो छोटेपुर को संयोजक पद से हटाने के अलावा पार्टी से निलंबित करने या निकालने तक का भी फैसला हो सकता है।

उधर, सुच्चा सिंह छोटेपुर ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि वह पिछले तीन सालों से दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं। संयोजक की हैसियत से पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे हैं।

पार्टी के कुछ साथियों ने अपनी ओछी हरकतों से मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है। यह सब कुछ झूठ की बुनियाद पर हुआ है। इस मामले में उन्होंने शुक्रवार दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ में प्रेस कॉंफ्रेंस की बात भी कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed