फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP protest across Delhi on Sunday will burn effigy take out candle march

Kejriwal Arrest : आज पूरी दिल्ली में प्रदर्शन करेगी आप, होलिका दहन के साथ फूंका जाएगा पुतला; फिर कैंडल मार्च

Sun, 24 Mar 2024 01:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Mar 2024 01:11 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति घोटाले के 60 करोड़ का मनी ट्रेल भाजपा के खाते में मिला है। मंत्री व आप नेता आतिशी ने कहा कि इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

विज्ञापन
AAP protest across Delhi on Sunday will burn effigy take out candle march
विरोध प्रदर्शन करते 'आप' कार्यकर्ता - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी रविवार को पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान होलिका दहन के समय पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा। आप के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार देश की संस्थाओं को खत्म कर रही है। जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे ईडी और सीबीआई छोड़ दी जाती है। विपक्ष के नेताओं को डराया जा रहा है। सरकार ने बिना किसी सबूत के पहले ही सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार कर रखा है। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली की जनता सड़कों पर उतर आई है।

विज्ञापन

चुनाव प्रचार को दबाने की कोशिश : सौरभ
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पार्टी कार्यालय के चारों तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है और मंत्रियों तक को कार्यालय जाने से रोक रही है। इसका जवाब पुलिस अफसरों के पास नहीं है। देश में चुनाव अचार संहिता लागू है। सभी संस्थाएं चुनाव आयोग के अधीन आती हैं, तो फिर किसके आदेश पर पुलिस रोक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति घोटाले के 60 करोड़ का मनी ट्रेल भाजपा के खाते में मिला है। मंत्री व आप नेता आतिशी ने कहा कि इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गिरफ्तारी होनी चाहिए। चुनावी बांड की जानकारी सार्वजनिक होते ही भाजपा और शराब कारोबारी शरत रेड्डी के बीच मनी ट्रेल का लिंक सामने आ गया है। गिरफ्तारी से पहले शरत रेड्डी ने भाजपा को 4.5 करोड़ दिए थे और गिरफ्तारी के बाद 55 करोड़ रुपये दिए। आतिशी ने दावा किया कि ईडी की तरफ से मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया शरत रेड्डी का पूर्व में बयान था कि वह अरविंद केजरीवाल को नहीं जानते, लेकिन बाद में पलट गए। अब रेड्डी के बयान के आधार पर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में दो साल से सीबीआई-ईडी की जांच चल रही है, लेकिन जांच में पैसा कहां गया, क्या घोटाला हुआ इस बारे में जांच एजेंसियां कोर्ट को कुछ बता नहीं पाईं।

विज्ञापन

शरत सबसे बड़े किंगपिन : जस्मीन शाह
आप नेता जस्मीन शाह ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले शरत को ईडी के माध्यम से पकड़ा। ईडी की चार्जशीट खुद कहती है कि कथित शराब घोटाले के शरद रेड्डी सबसे बड़े किंगपिन हैं, लेकिन कुछ ही महीने में किंगपिन शरत सरकारी गवाह बन गए और चंद माह बाद में करीब 60 करोड़ रुपये की वसूली हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed