फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP opens 50 offices in Gurgaon

AAP के 50 और BJP का 1 भी नहीं?

Fri, 17 Jan 2014 02:55 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 17 Jan 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
AAP opens 50 offices in Gurgaon

दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद भले ही ‘आप’ की अंतर्कलह धरातल पर आ गई है, लेकिन गुड़गांव में इसका कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। यहां कार्यकर्त्ताओं में दिल्ली फतह का जोश सिर चढ़कर बोल रहा है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्त्ता यहां लगातार आम आदमी तक अपनी पहुंच बनाने में जुटे हैं। हैरानी की बात यह है कि भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी का शहर में कोई जिला स्तरीय कार्यालय नहीं है।
विज्ञापन


आप ने 50 कार्यालय खोल लिए हैं। इन कार्यालयों से आम आदमी को साधने का काम किया जा रहा है। इस बीच पार्टी ने गुरूवार तक 35,500 कार्यकर्त्ता जोड़ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किन्नरों ने आप कार्यकर्ताओं को पीटा

पिछले कई महीनों से भाजपा शहर में एक के बाद एक कई कार्यालय बदल चुकी है। सदर बाजार के बाद सिविल लाइन में कार्यालय खोला गया। फिर बादशाहपुर शिफ्ट कर दिया गया। कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद इसे भी बंद कर दिया।


अभी भी पार्टी नेता कार्यालय की खोज में जुटे हैं। कई नेता अपने कार्यालय में बैठकर गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। अपने कार्यालय के दबदबे की बदौलत ही कई स्थानीय नेता पार्टी के बड़े नेताओं को हाईजैक कर अपने कार्यालय में ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के कानून मंत्री ने फिर कराई किरकिरी

दूसरी ओर, आप ने 50 जिला, खंड और बूथ स्तर पर 50 कार्यालय खोल लिए हैं। इनमें से शहर में 20 से अधिक कार्यालय हैं।

आप के जिला संयोजक रमेश यादव ने बताया कि पार्टी लोगों तक अपनी पहुंच आसान बनाने के लिए यह प्रयास कर रही है। सभी गतिविधियां पार्टी  कार्यालयों से संचालित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय पहली जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed