फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP nominates DCW chief Swati Maliwal for Rajya Sabha, renominates Sanjay Singh, ND Gupta

Delhi: 'आप' ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान, स्वाति मालीवाल को भी मिला टिकट

Fri, 05 Jan 2024 01:36 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 Jan 2024 01:36 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल को भी टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन
AAP nominates DCW chief Swati Maliwal for Rajya Sabha, renominates Sanjay Singh, ND Gupta
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की तीन राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी मौजूदा तीन सांसदों में से दो को दोबारा राज्यसभा भेजेगी। वहीं, मौजूदा सांसद सुशील गुप्ता की जगह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। मालीवाल पहली बार राज्यसभा सदस्य बनेंगी। वहीं आप की पहली महिला सांसद भी होंगी। पार्टी ने सांसद संजय सिंह और एनडी गुप्ता का टिकट भी फाइनल किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने इसका फैसला किया। तीनों उम्मीदवार जल्द ही राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली से राज्यसभा के तीन सांसद हैं। पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली में शासन कर रही आप के खाते में ही सीटें हैं। छह साल पहले हुए चुनाव के दौरान चुने गए तीनों सांसदों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। 19 जनवरी को इसका चुनाव होगा। पूर्ण बहुमत होने से तीनों सांसद इस बार भी आप के ही होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के मुताबिक, उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आप की राजनीतिक मामलों की समिति की शुक्रवार बैठक हुई। इसमें सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा की चुनावी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होकर काम करने की इच्छा जताई। इसे देखते हुए आप ने उनका नाम लिस्ट से हटा दिया। इसकी जगह महिलाओं के मुद्दों पर काम करने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नाम तय किया गया। कथित शराब घोटाले में जेल में बंद संजय सिंह और चार्टर्ड अकाउंटेंडेंट एनडी गुप्ता को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया।

आप की संस्थापक सदस्य हैं स्वाति
स्वाति मालीवाल आप की संस्थापक सदस्य हैं। अन्ना आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद स्वाति को वर्ष 2015 में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया। पांच साल का कार्यकाल बीतने के बाद उनको सरकार ने दोबारा जिम्मेदारी दी। अध्यक्ष होने के दौरान देर रात सड़क पर उतरकर उन्होंने महिला सुरक्षा की पड़ताल की और दिल्ली पुलिस को कटघरे में भी कई बार खड़ा किया। बतौर अध्यक्ष उन्होंने एसिड अटैक, यौन उत्पीड़न और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान निकालने के लिए पहल की।

सुशील गुप्ता करेंगे हरियाणा में करेंगे काम
विधानसभा चुनावों को देखते हुए आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता अब पूरी तरह राज्य की सियासी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साल के आखिर होने वाले चुनावों के मद्देनजर इनको यह जिम्मेदारी दी गई है। आप नेताओं का कहना है कि हरियाणा विधानसभा का चुनाव आप के लिए बेहद अहम है। दिल्ली और पंजाब के बीच के इस राज्य पर दोनों राज्यों की सरकारों का असर है। पार्टी की मुताबिक, खुद सुशील गुप्ता ने भी आगे हरियाणा की चुनावी राजनीति में काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

नामांकन के लिए कोर्ट ने दी संजय सिंह को इजाजत
अदालत ने आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह को राज्यसभा के सदस्य के रूप में दोबारा नामांकन फार्म भरने की इजाजत दे दी हे। राउज एवन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने संजय सिंह की तरफ से दायर आवेदन स्वीकार कर लिया। अदालत ने जेल अधीक्षक को चुनाव के संबंध में अंडरटेकिंग, नामांकन फॉर्म और अन्य सहायक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की अनुमति देने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि जब सिंह के कानूनी प्रतिनिधि व परिवार के सदस्य जेल में उनसे मुलाकात के दौरान इसे प्रस्तुत करेंगे तो इसकी अनुमति दी जाए। इससे पहले आप सांसद की तरफ से अदालत में इस बारे में एक आवेदन दिया गया था। इसमें कहा गया था कि पार्टी ने संजय सिंह को राज्यसभा के सदस्य के रूप में फिर से नामित किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में हिरासत में रहते हुए सिंह के हस्ताक्षर प्राप्त करने की अनुमति प्रदान की जाए। यह नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह फिलहाल जेल में हैं। संजय सिंह को उत्पाद नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed