फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh said that Congress should learn a lesson from the results of Haryana assembly elections

कांग्रेस को AAP की नसीहत: हरियाणा चुनाव के नतीजे से सबक सीखने की जरूरत, गठबंधन होता तो ये हालात न होते

Wed, 09 Oct 2024 01:53 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 09 Oct 2024 01:53 PM IST
सार

संजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में इंडिया गठबंधन को 47% वोट मिले और हमने तो कहा कि विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन किया जाए लेकिन गठबंधन नहीं किया गया। गठबंधन होता तो हरियाणा में ये हालात न होते। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से कांग्रेस को सबक सीखने की जरूरत है।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh said that Congress should learn a lesson from the results of Haryana assembly elections
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : X/AAP

विस्तार

जहां एक तरफ हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है तो वहीं कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस 90 में से 37 सीटें ही जीत पाई और दूसरे स्थान पर रही। जबकि भाजपा ने 90 में से 48 सीटें अपने नाम की हैं। कांग्रेस की हार के बाद लगातार पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि हरियाणा में आप से गंठबंधन ने करना कांग्रेस की गलती है। गठबंधन होता तो हरियाणा में ये हालात न होते।  

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'हरियाणा की जनता ने जो भी जनादेश दिया है, हम उसका सम्मान करते हैं। हम अपना संगठन और भी मज़बूत करके हरियाणा के लोगों की सेवा करते रहेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में इंडिया गठबंधन को 47% वोट मिले और हमने तो कहा कि विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन किया जाए लेकिन गठबंधन नहीं किया गया। गठबंधन होता तो हरियाणा में ये हालात न होते। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से कांग्रेस को सबक सीखने की जरूरत है। हरियाणा में कई जगहों पर हमें अच्छा वोट मिला है। कांग्रेस हमें कुछ नहीं समझती।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है भाजपा 
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा पिछले कई दिनों से झूठ फैला रही है। हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए उन्होंने कई हथकंडे अपनाए। वो जब हमसे चुनाव में नहीं जीत पाए तो उन्होंने हमारी पार्टी को ख़त्म करना चाहा। भाजपा दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही है और अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पा रही है। अब ये मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाह रहे हैं और उसके लिए तमाम झूठ फैला रहे हैं।


संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के पिछले तीन विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का वोट मिला है।  हम जाति और धर्म की नहीं बल्कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्कूल और अस्पताल की राजनीति करते हैं। जनता हमारे कामों से प्रभावित होकर हमें वोट देती है। अब इन्हीं कामों से प्रभावित होकर जम्मू-कश्मीर की डोडा सीट की जनता ने हमारे युवा नेता मेहराज मलिक को विजयी बनाया है। अब देशभर में अरविंद केजरीवाल के ‘काम की राजनीति’ के मॉडल का विस्तार हो रहा है, यह आम आदमी पार्टी के लिए सुखद खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed