AAP की 'पोल-खोल' प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'एग्जिट पोल्स मतगणना को प्रभावित करने की कोशिश', संजय सिंह का BJP पर आरोप
संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि एग्जिट पोल अपने आप में बेहद ही हास्यास्पद है। यूपी में इंडिया गठबंधन का 7% वोट शेयर बढ़ाया गया। वहीं एनडीए का 4% वोट शेयर घटाया गया। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन को सीटें कम मिलती हुई दिखाई गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल्स को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि एग्जिट पोल्स के द्वारा भाजपा जनता को भ्रमित और मतगणना को प्रभावित करने की नाजायज कोशिश कर रही है। एग्जिट पोल्स खुद ही खुद को गलत साबित कर रहा है। एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों ने खुद को एक्सपोज कर दिया है।
संजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में बोलते हुए कहा कि एग्जिट पोल अपने आप में बेहद ही हास्यास्पद है। यूपी में इंडिया गठबंधन का 7% वोट शेयर बढ़ाया गया। वहीं एनडीए का 4% वोट शेयर घटाया गया। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन को सीटें कम मिलती हुई दिखाई गई हैं और एनडीए गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलती हुई बताई गई हैं। ये कौन सा एग्जिट पोल है?
इन Exit Poll के आंकड़े ऐसे हैं, जिन पर शायद भगवान भी भरोसा नहीं करेंगे। कई राज्यों में जो पार्टियाँ चुनाव लड़ भी नहीं रही हैं, उन्हें वहां जीता हुआ बताया जा रहा है।
— AAP (@AamAadmiParty) June 3, 2024
कई Exit Poll में पार्टियाँ जितनी सीट पर चुनाव भी नहीं लड़ीं, उससे ज़्यादा उन्हें जीती हुई सीट दी जा रही हैं।
कई… pic.twitter.com/gTVLfNzlGH
इन एग्जिट पोल्स के आंकड़े ऐसे हैं, जिन पर शायद भगवान भी भरोसा नहीं करेंगे। कई राज्यों में जो पार्टियां चुनाव लड़ भी नहीं रही हैं, उन्हें वहां जीता हुआ बताया जा रहा है। कई एग्जिट पोल में पार्टियां जितनी सीट पर चुनाव भी नहीं लड़ीं, उससे ज्यादा उन्हें जीती हुई सीट दी जा रही हैं। कई राज्यों में जितनी सीट भी नहीं हैं, उससे ज़्यादा उन राज्यों में चुनाव नतीजों का आंकड़ा दिया गया है।