फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Raghav Chadha suspended from Rajya Sabha

Delhi: आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित, विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक रहेंगे सस्पेंड

Fri, 11 Aug 2023 02:28 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 11 Aug 2023 02:28 PM IST
सार

आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक आप सांसद निलंबित रहेंगे।

विज्ञापन
AAP MP Raghav Chadha suspended from Rajya Sabha
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा - फोटो : ANI

विस्तार

सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर के आरोप में आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक आप सांसद निलंबित रहेंगे। इससे पहले आप सांसद संजय सिंह को भी राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। संजय सिंह के निलंबन को भी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन




 

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और संजय सिंह को विशेषाधिकार समिति का फैसला आने तक राज्यसभा से निलंबित किया गया है। राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा कि मैं सस्पेंड सांसद राघव चड्ढा। संसद में मेरा क्या अपराध है। मैंने संसद में खड़े होकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे बड़े नेताओं से सवाल पूछा था। दिल्ली सेवा बिल पर भाजपा के सबसे बड़े नेताओं से न्याय की मांग करी थी। भाजपा को संसद में आइना दिखाया था। इसी हफ्ते मुझे विशेषाधिकार समिति से दो नोटिस मिले थे। कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसी सत्र में आप के 3 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। संजय सिंह, सुशील रिंकू और मुझे। अब में विशेषाधिकार समिति के सामने अपनी बात रखूंगा। 
विज्ञापन


सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है 
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है...

वहीं आप सांसद सुशील कुमार रिंकू शुक्रवार को लोकसभा से खुद को और राज्यसभा से अपनी पार्टी के सहयोगियों संजय सिंह और राघव चड्ढा को निलंबित किये जाने के विरोध में जंजीरों में जकड़कर संसद परिसर में आये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में AAP के एकमात्र सांसद ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया और लोगों से 2024 के लोकसभा चुनावों में भगवा पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed