{"_id":"65426c819978a17110062f5c","slug":"aap-mp-raghav-chadha-said-bjp-is-weakening-opposition-and-india-alliance-will-arrest-many-leaders-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष को कमजोर कर रही भाजपा: राघव चड्ढा बोले, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ये 11 नेता जाएंगे जेल; देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष को कमजोर कर रही भाजपा: राघव चड्ढा बोले, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ये 11 नेता जाएंगे जेल; देखें सूची
Wed, 01 Nov 2023 08:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:49 PM IST
सार
आप सासंद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा विपक्ष को कमजोर कर रही है। वह इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन कई नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
आप सांसद राघव चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा डरी हुई है। वह विपक्ष के बड़े नेताओं को जेल भेजकर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। इस कड़ी में सबसे पहले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी करने जा रही है। इसके पीछे उसकी दिल्ली की सातों सीटें जीतने की मंशा है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि 2014 से 2022 के बीच ईडी-सीबीआई समेत अन्य एजेंसियों की ओर से नेताओं पर किए गए कुल मुकदमों में से 95 फीसदी भाजपा के विरोधी नेताओं के खिलाफ हुए हैं। इस दौरान कुल 125 बड़े नेताओं पर मुकदमे दर्ज हुए और इसमें से लगभग 118 भाजपा के विरोधी दल के नेता हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संजय राउत, पी. चितंबरम, फारूख अब्दुल्ला, अनिल देशमुख और नवाब मलिक समेत अन्य शीर्ष नेताओं पर ये मुकदमे किए गए। इन नेताओं पर दर्ज केस को इस तरह पकाया गया कि जब चुनाव नजदीक आएगा, राजनैतिक परिस्थिति बदलती दिखेंगी तो समन भेज कर नेताओं को बुला लेंगे। अगर फिर भी वो नेता नहीं माने तो उसे पकड़कर जेल में डाल देंगे। वर्ष 2014 से देश में यही चल रहा है।
विज्ञापन
सांसद चड्ढा ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरी गिरफ्तारी झारखंड से होगी। इसके बाद आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव का नंबर हो सकता है। बिहार के बाद भाजपा की एजेंसियां पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में दस्तक देने वाली है और केरल में भी गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि एजेंसियां अपनी आखिरी दस्तक महाराष्ट्र में देंगी, जहां भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुत शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन शिवसेना ने जबसे भाजपा का साथ छोड़ा है, तबसे भाजपा महाराष्ट्र में कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के मोबाइल फोन की जासूसी हो रही है। उनके आईफोन पर एक एसएमएस और पंजीकृत ईमेल आईडी पर ईमेल के माध्यम से एक लंबा मैसेज आया। इस मैसेज में बताया गया कि आपका फोन एक स्टेट स्पॉन्सर्ड स्पाइवेयर ने हैक कर लिया है। आपके फोन का सारा डाटा, फाइल्स, डाक्यूमेंट्स, फोटो, वीडियो एल, कांटेक्ट और मैसेज हैकर के कब्जे में आ गए हैं। साथ ही आपके फोन का माइक्रोफोन और कैमरा कंप्रोमाइज हो गया है।
अरविंद केजरीवाल के बाद इंडिया गठबंधन के इन लोगों को होगी जेल: राघव चड्ढा
1. हेमंत सोरेन
2. तेजस्वी यादव
3. ममता बैनर्जी
4. अभिषेक बैनर्जी
5. पिनारायी विजयन
6. एम.के स्टालिन
7. सेंथिल बालाजी
8. के. चंद्रशेखर राव
9. के.टी रामा राव
10 उद्धव ठाकरे
11 शरद पवार