फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Somnath Bharti reacted regarding alliance with Congress

Haryana: 'कांग्रेस के साथ गठबंधन से पहले मूल्यांकन करे AAP', हरियाणा में गठजोड़ का सोमनाथ भारती ने किया विरोध

Sun, 08 Sep 2024 01:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Sep 2024 01:32 PM IST
सार

आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन से पहले आप को लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में बने इसी तरह के गठबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना चाहिए।

विज्ञापन
AAP MLA Somnath Bharti reacted regarding alliance with Congress
सोमनाथ भारती - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को सकता है। चर्चा है कि गठबंधन को लेकर कई दौर की बैठक हो चुकी है। लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी है। इस बीच आप के विधायक सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन से पहले आप को लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में बने इसी तरह के गठबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना चाहिए। एक ओर दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने तीनों कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया। आप के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने तीनों कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों, खासकर मुझे, खासकर दिल्ली कांग्रेस और स्थानीय नेताओं ने बिल्कुल भी समर्थन नहीं दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सरदार अरविंदर सिंह लवली कई कांग्रेसी नेताओं के साथ चल रहे चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने मिलने से भी इनकार कर दिया। जितेंद्र कोचर (मालवीय नगर में) जैसे स्थानीय नेताओं ने इस गठबंधन के खिलाफ काम किया और कथित तौर पर पैसे के लिए भाजपा के सांसद उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। हमारे पक्ष में कांग्रेस के वोटों को मजबूत करने के लिए हमारे संसदीय क्षेत्रों में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी या खरगे का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा आगे कहा कि आप के समर्थक ऐसे बेमेल और स्वार्थी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं और आप को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली की सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस को भारी अंतर्कलह का सामना करना पड़ रहा है और हरियाणा केजरीवाल का गृह राज्य है, आप को हरियाणा में पहली गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस ईमानदार सरकार देने के लिए अपने बल पर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। और हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस काल्पनिक शराब घोटाला ने भाजपा को महीनों-वर्षों तक हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने का मौका दिया था, उसकी साजिश माकन ने रची थी और उस पर सख्ती से काम किया था। जब आप को हराने की बात आती है तो भाजपा और कांग्रेस दोनों खुले तौर पर या गुप्त रूप से मिलकर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा, 'दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। दोनों दलों का प्रयास है कि सभी महत्वाकांक्षाओं को किनारे रखकर हरियाणा के हित में, हरियाणा की जनता की मांग के अनुरूप एकजुट होकर चुनाव लड़ें। गठबंधन करने के लिए आरज़ू, हसरत, उम्मीद भी है। सकारात्मक माहौल में बातचीत चल रही है। मुझे उम्मीद और पूरा भरोसा है कि इस बातचीत से हरियाणा, देश और लोकतंत्र के हित में कोई अच्छा निष्कर्ष जरूर निकलेगा।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed