फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP made a major reshuffle in womens wing Nirmala became president

आप ने महिला विंग में किया बड़ा फेरबदल, निर्मला बनीं अध्यक्ष

Sun, 25 Aug 2019 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
AAP made a major reshuffle in womens wing Nirmala became president
आम आदमी पार्टी

महिला विंग की अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा के भाजपा में शामिल होने के बाद आप ने अपनी महिला विंग में बड़ा फेरबदल किया है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय की मौजूदगी में महिला संगठन की अध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्षों की तैनाती की गई है। नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने व महिलाओं के बीच संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए अलग-अलग विंग को मजबूत किया जा रहा है। बूथ स्तर पर पार्टी को पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों की तैनाती पार्टी कर रही है। इसी कड़ी में महिला विंग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। 
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह कि बीते दिनों आप महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद यह पद खाली चल रहा था। शनिवार को निर्मला कुमारी को यह जिम्मेदारी दी गई। वहीं, एक सचिव व सात उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। महिला विंग को अब आगे बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि महिला विंग ने दिल्ली की आम महिलाओं के बीच अपनी पकड़ बनाई है। खासकर घरेलू महिलाओं के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश महिला विंग ने की है। 


दिल्ली सरकार को विंग से मिले फीडबैक के आधार पर समाधान निकालने की सहूलियत मिल रही है। पार्टी का नए पदाधिकारियों को निर्देश है कि वह महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ दिल्ली सरकार के कामों को आम महिलाओं तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed