{"_id":"4e51c9bbf8c1c1bd0afe2c42dd141e91","slug":"aap-loksabha-candidate-in-next-four-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार-पांच दिनों में आएगी AAP की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार-पांच दिनों में आएगी AAP की लिस्ट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की रविवार को बैठक हुई। इस दौरान लोकसभा चुनावों के पहली सूची के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा, सरकार के धरना और विनोद कुमार बिन्नी को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित वाईडब्ल्यूसीए (यंग वुमेन क्रिश्चन एसोसिएशन) में बैठक हुई। बाद में संजय सिंह ने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। उनके साथ कुमार विश्वास और आशुतोष भी थे। संजय सिंह ने बताया कि लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है, मगर इसमें अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़िएः केजरीवाल सरकार का एक्शन, 18 इंजीनियर सस्पेंड
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आवेदनों में कुछ कमियां रह गई हैं, उन्हें दोबारा मंगाया गया है। वहीं कुछ नाम और सीट को लेकर सदस्यों ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभी पहली सूची आने में चार-पांच दिन का समय लग सकता है। पीएसी में केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर पार्टी ने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो पहली सूची में 20-25 सीटों का ऐलान होगा। इसमें राहुल गांधी के खिलाफ ताल ठोक रहे कुमार विश्वास का नाम भी शामिल होगा। पहली सूची में दिल्ली की 2-3 सीटों के अलावा हरियाणा, मुंबई, कर्नाटक और यूपी की कुछ सीटें शामिल होंगी।
अनुशासन समिति देखेगी बिन्नी का मामला
रविवार को बागी तेवर दिखाने वाले विधायक विनोद कुमार बिन्नी पर पार्टी ने अभी तक रुख साफ नहीं किया है। बिन्नी ने नोटिस का जवाब दे दिया है। पीएसी बैठक के बाद संजय सिंह ने कहा कि बिन्नी का जवाब मिल गया है। पूरा मामला अब अनुशासन समिति देखेगी। उसी के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।