{"_id":"da4f420d4c3f1104cd0bcad94e4822e3","slug":"eighteen-engineer-suspended-by-kejriwal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल सरकार का एक्शन, 18 इंजीनियर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल सरकार का एक्शन, 18 इंजीनियर सस्पेंड
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Jan 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने दिल्ली जलबोर्ड के 18 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। देर शाम सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त आठ अधिशासी अभियंता, छह कनिष्ठ अंभियंताओं समेत अन्य के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। भ्रष्टाचार में लिप्त इंजीनियरों पर छह करोड़ रुपये के गबन का आरोप है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली जलबोर्ड उपकरण घोटाले में शनिवार को अहम फैसला लिया। इस मामले में बृहस्पतिवार को सीबीआई ने छापेमारी की थी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत करीब 21 जगह सीबीआई ने छापेमारी की।
विज्ञापन
सीबीआई ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए घटिया उपकरण सप्लाई करने के मामले में एक कंपनी समेत इंजीनियरों पर मामला दर्ज किया है।
जलबोर्ड के सूत्रों का कहना है कि गीयर बॉक्स, मोटर पंप, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट समेत कई उपकरण सप्लाई करने के मामले को लेकर एक कंपनी भी जांच के घेरे में थी।
विज्ञापन
करीब छह करोड़ के घोटाले में पता चला है कि जलबोर्ड को सप्लाई किए जाने वाले उपकरणों का तय कीमत से कई गुना ज्यादा मूल्य वसूला गया। इसमें जलबोर्ड के इंजीनियर लिप्त बताए जा रहे हैं। इसी मामले में दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त इंजीनियरों को निलंबित करने का आदेश दिया है।