फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leaders reached du for pm modi's degree

पीएम मोदी की डिग्री लेने डीयू पहुंचे AAP नेता, विश्वविद्यालय ने वापस लौटाए

Thu, 05 May 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
AAP leaders reached du for pm modi's degree
पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री की डिग्री लेने दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए डिग्री देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद आप नेताओं ने पीएम की डिग्री फर्जी होने का दावा किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आईआईटी खड़गपुर ने एक व्यक्ति के कहने पर उनकी डिग्री तुरंत दे दी थी क्योंकि उन्होंने वहां से पढ़ाई की थी। डीयू प्रशासन पीएम की डिग्री देने से मना कर रहा है क्योंकि उसके पास डिग्री है ही नहीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधि के तौर पर आप नेता आशुतोष, आशीष खेतान और राघव चड्ढा दोपहर बाद प्रधानमंत्री की डिग्री लेने दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेतान ने कहा, ‘मोदी जी की डिग्री फर्जी है

AAP leaders reached du for pm modi's degree

मुलाकात के बाद आप नेताओं ने बताया कि डीयू के मुख्य सूचना अधिकारी ने इसके लिए अधिकृत न होने की बात करते हुए उन्हें डिग्री देने से इनकार कर दिया। बाद में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) का लेटर दिखाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें प्रॉपर चैनल से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है। आप नेताओं ने सवाल किया कि डीयू प्रशासन ने किसके दबाव में डिग्री देने से मना किया। साथ ही मांग की है कि ऐसी हालत में अब प्रधानमंत्री को खुद अपनी डिग्री सार्वजनिक करनी चाहिए।

आप नेता आशुतोष ने कहा कि सीआईसी के आदेश के बावजूद डीयू ने प्रधानमंत्री की डिग्री नहीं दी। इससे जाहिर होता है कि उनके पास कोई डिग्री नहीं है। राघव चड्ढा ने कहा कि मीडिया में जो डिग्री दिखाई जा रही है वह मूल नहीं, फोटोकॉपी है। वहीं, आशीष खेतान ने कहा, ‘मोदी जी की डिग्री फर्जी है।

अखबार में दिखाई गई डिग्री फर्जी है। न मोदी जी का यहां (दिल्ली यूनिवर्सिटी) कभी एडमिशन हुआ, न वह कभी दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़े। जब उनकी स्नातक की डिग्री ही फर्जी है, तो वह किसी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर कैसे कर सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed