फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leaders give signal to siddu will join AAP

भाजपा छोड़ने वाले सिद्धू को केजरीवाल ने किया सलाम, बोले क्या कभी देखा है ऐसा?

Mon, 18 Jul 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
AAP leaders give signal to siddu will join AAP
केजरीवाल और नवजोत सिद्धू

मशहूर क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे के बाद से ही पंजाब और दिल्ली में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


जहां बीजेपी सूत्रों ने सिद्धू के पार्टी छोड़ने की पुष्टि की है, वहीं दूसरी और आम आदमी पार्टी की ओर से भी सिद्धू के स्वागत के लिए लगातार बयान आ रहे हैं। हालांकि अभी उनके आप में शामिल होने की औपचारिक घोषणा बाकी है।
विज्ञापन


पार्टी के कई नेताओं के बाद अब खुद दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिद्धू के समर्थन में ट्वीट करते हुए उनके कदम को साहसिक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि लोग एक राज्य सभा सीट के लिए अपना दाहिना हाथ तक दे सकते हैं। क्या कभी अपने राज्य के लिए किसी सासंद को इस्तीफा देते हुए देखा है? मैं सिद्धू जी को उनके साहस के लिए सलाम करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही समय पर लिया बीजेपी से नाता तोड़ने का फैसला!

AAP leaders give signal to siddu will join AAP
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो

नवजोत सिंह के भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफे के बाद उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्र बताते हैं कि सिद्धू ने सही समय पर बीजेपी से नाता तोड़ने के फैसला लिया है।

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने रिपोर्टर द्वारा पूछे गए सवाल पर भी उनके आप में शामिल होने के संकेत दिए हैं। रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा कि तो क्या नवजोत सिंह सिद्धू आप में शामिल हो रहे हैं?

इस सवाल के जवाब में आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सही समय आने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

अधर्म के खिलाफ लड़ाई में धर्म के साथ होंगे सिद्धू

AAP leaders give signal to siddu will join AAP
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
संजय सिंह का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने बेहतर पंजाब के लिए सही समय पर ये कदम उठाया है। ये पंजाब को बचाने के लिए बेहतर फैसला साबित होगा।

लेकिन आप इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि अधर्म के खिलाफ लड़ाई में सिद्धू धर्म के साथ होंगे। सिद्धू के इस्तीफे के बाद उन्हें पंजाब से आप का सीएम प्रत्याशी बनाए जान के कयास लगाए जा रहे हैं।

पार्टी के CM चेहरे के ऊपर संजय सिंह ने कहा कि सिद्धू शर्तों के साथ आने वाले व्यक्ति नहीं हैं और वह पंजाब का लोकप्रिय चेहरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed