फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leaders create ruckus in the Assembly against Kejriwal's arrest

Delhi: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विधानसभा में आप नेताओं का हंगामा, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 28 Mar 2024 03:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Mar 2024 03:57 AM IST
सार

आप विधायक व मंत्री ‘मैं भी केजरीवाल’ लिखी पीले रंग की टी-शर्ट पहनकर सदन में आए थे। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पंद्रह मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद जब कार्यवाही शुरू हुई तो आप विधायक दोबारा वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
AAP leaders create ruckus in the Assembly against Kejriwal's arrest
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायक वेल में पहुंचकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। विधायकों ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। विधायक व मंत्री ‘मैं भी केजरीवाल’ लिखी पीले रंग की टी-शर्ट पहनकर सदन में आए थे। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पंद्रह मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद जब कार्यवाही शुरू हुई तो आप विधायक दोबारा वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद अध्यक्ष ने सोमवार 11 बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया।  

विज्ञापन


सदन से बाहर निकलकर आप नेताओं ने मुख्यमंत्री के चेहरे का मास्क लगाकर विधानसभा परिसर में नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। एक विधायक ने खुद को जंजीरों में कैद कर यह दिखाने का प्रयास किया कि कैसे मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, रितुराज झा, संजीव झा समेत अन्य विधायक मौजूद रहे। मंत्री आतिशी ने कहा कि गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उनकी गिरफ्तारी सिर्फ आम आदमी पार्टी पर हमला नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतंत्र पर हमला है। विपक्षी पार्टियों के बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं। विपक्ष चुनाव नहीं लड़ पाएगा तो देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा।
विज्ञापन


आप लीगल सेल का प्रदर्शन
नई दिल्ली। आप लीगल सेल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सभी जिला अदालतों के बाहर प्रदर्शन किया। वकीलों ने उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साकेत जिला अदालत में वकीलों के प्रदर्शन में आप के लोकसभा प्रत्याशी सोमनाथ भारती भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री के साथ ज्यादती कर रही है। आप लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव नसीयर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अन्य वकीलों ने भी समर्थन दिया और प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर रही बर्बरता
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चार शीर्ष नेता जेल में बंद हैं। हम लोगों को बाहर निकलने से रोका जा रहा है। धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस बर्बरता कर रही है। दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा को अब इस बात से भी दिक्कत होने लगी है कि केजरीवाल जेल से कैसे सरकार चला रहे हैं। उन्हें गलतफहमी थी कि गिरफ्तारी के बाद आप खत्म हो जाएगी, लेकिन केजरीवाल सरकार की नीतियों से लाभ पाने व मोहब्बत करने वाली जनता सड़कों पर उतरी हुई है। संजीव झा ने कहा कि केजरीवाल हर घर में हैं। ये लोग एक केजरीवाल को जेल में बंद करेंगे तो लाखों सड़कों पर होंगे। ऋतुराज झा ने कहा कि विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज केजरीवाल को आचार संहिता  लगने के बाद भी जेल में बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed