फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Shazia Ilmi's brother Aijaz Ilmi joins BJP

शाजिया इल्मी का भाई बीजेपी में शामिल

Sun, 23 Mar 2014 05:41 PM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
AAP leader Shazia Ilmi's brother Aijaz Ilmi joins BJP

एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी ने शाजिया इल्मी भारतीय जनता पार्टी से लोहा लेने में लगी है वहीं उनके भाई खुद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। शाजिया के भाई एजाज इल्मी ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


हाल ही में टिकट बंटवारे को लेकर गाजियाबाद की आप उम्मीदवार शाजिया इल्मी का पार्टी से मतभेद भी हुआ था। तब उन्होंने ट्विट कर इसकी जानकारी दी थी। दरअसल शाजिया दिल्ली की किसी सीट पर चुनाव लड़ना चाहती थीं। लेकिन आप उन्हें सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से मैदान में उतारना चाहती थी।
विज्ञापन


इसका शाजिया ने कड़ा विरोध किया था। बल्कि ट्विट करके साफ किया था कि वह दो महीने से रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार कर रही हैं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें गाजियाबाद से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन शानिवार को उनके भाई के बीजेपी शामिल होने ने राजनीतिक गलियारों में नई तरह की चर्चा जोर पकड़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद में बहन के खिलाफ प्रचार भी करेंगे!

AAP leader Shazia Ilmi's brother Aijaz Ilmi joins BJP
इसमें कोई दो राय नहीं है कि बीजेपी दूसरे दलों से आए लोगों को जबर्दस्त तवज्जो दे रही है। ऐसे में आप से मतभेद होने और फिर मानने वाली शाजिया इल्मी के भाई के बीजेपी में शामिल होने को शाजिया लिए भी बीजेपी का ग्रीन सिग्नल माना जा रहा है।

लेकिन चूंकि उन्होंने शुक्रवार को आप के टिकट पर गाजियाबाद से नामांकन भर दिया है, इसलिए ऐसा होने की संभावना अब न के बराबर रह गई है। वहीं एक सनसनीखेज बयान में रविवार को ही बीजेपी शामिल होने वाले शाजिया इल्मी के भाई एजाज इल्मी ने बहन के खिलाफ गाजियाबाद में कैंपेन करने से मना नहीं किया है।

बीजेपी में शामिल होने के मौके पर ऐजाज ने कहा कि मैं कई महीनों से सोच रहा था। आखिरकार आज मैंने बीजेपी ज्वाइन कर लिया। ये पूछे जाने पर कि क्या गाजियाबाद में बीजेपी उम्मीदवार से आप उम्मीदवार शाजिया इल्मी के खिलाफ कैंपेन करेंगे, तो ऐजाज ने कहा कि मुझे बीजेपी जहां से कैम्पेन करने के लिए कहेगी मैं करूंगा। मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं।

भाई से नहीं पटती है शाजिया की

AAP leader Shazia Ilmi's brother Aijaz Ilmi joins BJP

शाजिया इल्मी के बीजेपी में शामिल होने को उनके आपसी कलह से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल शाजिया की उनके भाई एजाज से नहीं पटती है। भाई-बहनों के बीच अक्सर अनबन की खबरें आती रही हैं।

ऐसे में एजाज का यह बयान कि अगर पार्टी कहेगी तो कहीं भी कैंपेन करूंगा इस पर मुहर लगा देता है। साथ ही यह कहना कि आखिरकार आज बीजेपी में शामिल हो गया से भी यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एजाज लंबे समय से ‌बीजेपी में शामिल होना चाह रहे थे, लेकिन किसी दबाव के कारण नहीं हो पा रहे थे।

हालांकि इस नये पॉलिटिकल ड्रामा ने आप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्योंकि पार्टी के एक प्रमुख नेता के भाई के अन्य पार्टी में शामिल होने से उन कार्यकर्ताओं को और बल मिल गया है कि जो टिकट बंटवारे पर पार्टी की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

आप के 3 और नेता बीजेपी में लौटे

AAP leader Shazia Ilmi's brother Aijaz Ilmi joins BJP

दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भाजपा छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए तीन नेताओं ने फिर से वापसी की है।

‘आप’ के सिंबल पर कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले धर्मवीर सिंह ने शनिवार को भाजपा नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा की उपस्थिति में वापसी की।

साथ ही, पूर्व पार्षद महेंद्र कौर नरूला और डॉ. राजेंद्र सोनकर भी भाजपा में लौटे। तीनों नेताओं ने कहा कि आप पार्टी अपने उद्देश्य से भटक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed