फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader manish sisodia's father dies by heart attack

सिसोदिया जेल में, हार्टअटैक से पिता की मौत

Fri, 23 May 2014 09:25 AM IST
Updated Fri, 23 May 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
aap leader manish sisodia's father dies by heart attack

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया के पिता का बृहस्पतिवार सुबह को हापुड़ में निधन हो गया।

विज्ञापन


हापुड़ के पिलखुवा के रहने वाले सिसौदिया के 80 वर्षीय पिता धर्मपाल को सुबह हार्ट अटैक आया था। उस वक्त सिसोदिया पुलिस की कस्टडी में थे।

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया केजरीवाल कि जेल जाने के बाद तिहाड़ के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

जेल से छूटते ही घर को भागे

aap leader manish sisodia's father dies by heart attack

प्रदर्शन के दौरान ही सिसोदिया समेत पार्टी के अन्य नेताओं को भी दिल्ली पुलिस ने घसीटते हुए पुलिस बस में बैठाया था। ये सारी घटनाएं टीवी पर लाइव भी रहीं।

गिरफ्तारी के बाद आप कार्यकर्ताओं को भी जेल भेज दिया गया था। जहां से आप नेता योगेंद्र यादव भी बेल बांड भरकर गुरुवार दोपहर बाहर आ गए। सिसोदिया ने भी जेल से बाहर निकलने का ऐसा ही इंतजाम किया।

पुलिस कस्टडी से छूटते ही सिसोदिया पिलखुवा स्थित अपने पैतृक आवास को रवाना हो गए। वहीं, पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता दोपहर बाद सिसोदिया परिवार को सांत्वना देने के लिए पिलखुवा चले गए। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार पिलखुवा में ही किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed