फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader manish sisodia meets delhi police commissioner

सिसोदिया ने बताया, पुलिसवाले क्यों करते हैं बेईमानी

Thu, 24 Jul 2014 03:09 AM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
aap leader manish sisodia meets delhi police commissioner

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। उन्होंने पटपड़गंज इलाके की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। मुलाकात के बाद सिसोदिया ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के थानों में स्टाफ बेहद कम है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को मिलने वाला भत्ता भी मामूली है। इसके अलावा वाहनों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


सिपाही को मोबाइल खर्च भी नहीं मिलता। साथ ही काम का दबाव भी रहता है। ऐसे में पुलिसकर्मी अपने काम से इंसाफ नहीं कर पाते। इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'लड़कियों का राह चलना मुश्किल'

aap leader manish sisodia meets delhi police commissioner

दूसरी तरफ सिसौदिया का कहना था कि पटपड़गंज विधान सभा क्षेत्र की सुरक्षा बेहद खराब है। इलाके के सभी कन्या विद्यालयों के नजदीक शरारती तत्व लड़कियों को परेशान करते हैं। साथ ही शराब की दुकानों के इर्द-गिर्द से निकलना आसान नहीं होता।

दूसरी तरफ मंडावली में बेतरतीब दुकानों को व्यवस्थित करने की जरूरत है। इसके अलावा चेन स्नेचिंग व चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी लगने चाहिए।

मुलाकात के बाद सिसौदिया ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने गौर से बातें सुनी। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का उचित समाधान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed