दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद लगाया सीसीटीवी कैमरा, कहा- इसकी शुरूआत हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज अपने क्षेत्र पटपड़गंज में खुद से सीसीटीवी कैमरा लगाया। उन्होंने इस दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने का राज्य सरकार ने फैसला किया है।
Delhi Dy CM Manish Sisodia today installed a CCTV camera in Patparganj which is his constituency. He says,"With the increase in crime in Delhi especially against women our govt has decided to install CCTV cameras across the city.Project of installing 3 lakh cameras have started." pic.twitter.com/ipBBnJpRJ8
— ANI (@ANI) June 23, 2019
उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य भर में तीन लाख कैमरे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसकी शुरूआत कर दी गई है। सिसोदिया ने एक घर पर सीढ़ी से चढ़कर सीसीटीवी कैमरा लगाया है।
बता दें कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसको लेकर समय-समय पर विपक्ष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को घेरती रही है।