फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader kills his elder brother

‘आप’ कार्यकर्ता ने की बड़े भाई की हत्या

Sun, 22 Jun 2014 08:19 PM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
AAP leader kills his elder brother

दिल्ली के भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके में संपत्ति विवाद में कहासुनी होने पर शुक्रवार रात गुलाब सिंह (46) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी छोटा भाई चरण सिंह (35) फरार है।

विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार, गुलाब अपने चार भाइयों के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार करता था, साथ ही ‘आप’ का कार्यकर्ता भी था।
विज्ञापन


दस दिन पहले उसकी मां का देहांत हो गया था। शुक्रवार रात सभी र्भाई बैठकर संपत्ति बंटवारे पर बात कर रहे थे।

मां पर हुए खर्च को लेकर हुआ झगड़ा

AAP leader kills his elder brother

घटना की जांच में पता चला कि घटना के समय भाइयों में मां के देहांत के बाद हुए अंतिम संस्कार और उससे पहले उन पर हुए खर्च को लेकर झगड़ा हो रहा था।

सभी भाई खर्च का हिसाब दे रहे थे। तभी चरण अचानक गुलाब पर भड़क गया और शराब के नशे में हवाई फायरिंग करने लगा।

बताया जा रहा है कि इस दौरान सभी शराब भी पी रहे थे। कहासुनी होने पर चरण पिस्टल से हवाई फायरिंग करने लगा।

राजेश गर्ग भी थे अंतिम संस्कार में मौजूद

AAP leader kills his elder brother

गुलाब ने रोकने की कोशिश करते हुए चरण को थप्पड़ मार दिया, इस पर आरोपी ने गुलाब के सीने में गोली मार दी।

उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुलाब को मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को हुए अंतिम संस्कार में ‘आप’ के दो विधायक संजीव झा और राजेश गर्ग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed