फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Dilip Pandey sent to 14-day judicial custody by Court

कोर्ट में मानी गलती, जेल में रहेंगे आप नेता

Sun, 20 Jul 2014 08:14 AM IST
Updated Sun, 20 Jul 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
AAP leader Dilip Pandey sent to 14-day judicial custody by Court

आप नेता को 14 दिन की जेल

विज्ञापन

भड़काऊ पोस्टर लगाने वाले मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे ने शनिवार को कोर्ट में अपनी गलती मान ली। शनिवार को दिल्ली के साकेत कार्ट में आप नेता की पेशी हुई।

इस दौरान आप नेता दिलीप पांडे के साथ गिरफ्तार किए गए आप कार्यकर्ता जावेद खान और राम कुमार को कोर्ट में पेश किया, तो उन दोनों अपनी गलती स्वीकार ली।

कोर्ट ने इसके बाद तीनों आप नेताओं की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। अब मामल में अगली सुनवाई 2 अगस्त को होगी। यानि अगले 14 दिनों तक आप नेता जेल में ही रहेंगे।

विज्ञापन

पुलिस के पास थे पु‌ख्ता सुबूत

AAP leader Dilip Pandey sent to 14-day judicial custody by Court

दिल्ली पुलिस के पास दिलीप पांडे के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान प‌ुलिस ने वे ईमेल पेश किए, जिसमें आप नेता दिलीप पांडे ने पोस्टर लगाने की अनुमति दी थी।

इसके बाद दिल्‍ली पुलिस ने आप नेता पर सामाजिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने की मांग की।

इससे पहले कोर्ट में पेशी के लिए जाते वक्त आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि इशारों ही इशारों में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो हो रहा है, ठीक नहीं हो रहा है।

दंगा भड़काने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

AAP leader Dilip Pandey sent to 14-day judicial custody by Court

दिल्ली की जामिया नगर पुलिस ने शुक्रवार शाम आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय समेत तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दिलीप ने जामिया नगर इलाके में भड़काऊ पोस्टर लगाए थे।

पुलिस के मुताबिक, जामिया नगर इलाके में कांग्रेस का तीन नेताओं के नाम लिखे पोस्टर जामिया नगर इलाके में चिपकाए थे। इसमें भड़काऊ बातें लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed