AAP नेता ने साले के साथ किया फर्जीवाड़ा, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत विहार थाना पुलिस ने आपके एक नेता व उसके रिश्तेदार को फर्जीवाड़ा के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि रोहिणी सेक्टर 11 स्थित एक प्रॉपर्टी का फर्जी कागजात बनाकर बैंक से 39 लाख रुपये का लोन ले लिया।
पकड़े गए आरोपी हरीश अवस्थी और भानू तिवारी है। हरीश ने वर्ष 2013 में आप पार्टी के टिकट पर रिठाला से चुनाव लड़ा था। पुलिस के अनुसार रोहिणी सेक्टर 11 में सपरिवार रहने वाले विनोद गर्ग ने इन लोगों के खिलाफ प्रशांत विहार थाने में फर्जीवाड़ा में शिकायत दर्ज करवाई।
उन्होंने शिकायत में कहा कि तत्कालीन निगम पार्षद हरीश अवस्थी ने वर्ष 2007 में उनकी दूसरी मंजिल को किराये पर लिया। वहां हरीश अपना कार्यालय चलाते थे। उनका साला भानू तिवारी कार्यालय को संभालता था।
वर्ष 2012 में हरीश ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की कोशिश की, लेकिन टिकट नहीं मिलने की वजह से वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे। वह चुनाव हार गए। वर्ष 2013 में हरीश ने आप पार्टी से टिकट लेकर भाग्य आजमाया, लेकिन इसमें भी हार का सामना करना पड़ा।
प्रॉपर्टी पर बैंक से 39 लाख का लोन ले रखा है
वर्ष 2012 में हरीश ने विनोद गर्ग का मकान खाली कर दिया। विनोद के मुताबिक वर्ष 2014 में उनके घर पर ओबीसी बैंक के अधिकारी पहुंचे। उनलोगों ने बताया कि उनकी दूसरी मंजिल को सील करना है।
पूछे जाने पर बैंक अधिकारियों ने बताया कि भानू नाम के व्यक्ति ने इस प्रॉपर्टी पर बैंक से 39 लाख का लोन ले रखा है। बैंक को रकम का किश्त नहीं दिया जा रहा है। विनोद ने इस बात की शिकायत प्रशांत विहार थाने में की।
जून 2015 में विनोद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की तफ्तीश करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।