फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP launches heat wave relief campaign in Babarpur

Delhi NCR News: आप ने बाबरपुर में शुरू किया हीट वेव राहत अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री गोपाल राय ने रविवार को बाबरपुर विधानसभा में हीट वेव राहत अभियान की शुरुआत की। उन्होंने 24 घंटे शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए कई जल सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय सुपर अल निनो के कारण भीषण हीट वेव की चपेट में है और इसका सबसे ज्यादा असर मेहनतकश तबके पर पड़ रहा है।
गोपाल राय ने कहा कि सड़कों पर काम करने वाले मजदूर, रिक्शा-ऑटो चालक, रेहड़ी-पटरी वाले, डिलीवरी पार्टनर्स, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और बेघर लोगों के लिए राहत पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जल सेवा केंद्रों पर मटकों में 24 घंटे ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा लोगों को धूप से बचाव के लिए सफेद टोपी, गमछे और ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा वितरण अभियान भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 140 वर्षों बाद दुनिया एक बड़े प्राकृतिक परिवर्तन का सामना कर रही है, जिसे वैज्ञानिक अल निनो का प्रभाव बता रहे हैं। इसके चलते इस वर्ष लू का प्रकोप बेहद खतरनाक रूप ले सकता है। राय ने बताया कि बाबरपुर विधानसभा के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed