फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap issued the report card of Chandni Chowk MP Dr Harsh Vardhan

आप ने चांदनी चौक सांसद डॉ. हर्षवर्धन का जारी किया रिपोर्ट कार्ड, लगाए आरोप, मांगा जवाब

Thu, 11 Apr 2019 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
aap issued the report card of Chandni Chowk MP Dr Harsh Vardhan
आप नेता गोपाल राय ने पेश किया डॉ. हर्षवर्धन का रिपोर्ट कार्ड - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के सामने जारी किया। इस मौके पर पार्टी ने आरोप लगाया कि बतौर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दिल्ली का प्रतिनिधि होने के बावजूद भी उन्होंने दिल्ली की बेहतरी के लिए कुछ खास नहीं किया। यहां तक कि दिल्ली की वायु प्रदूषण की समस्या दूर करने की दिशा में भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 2014 में डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार से बात करने का दावा किया था। लेकिन पांच सालों में इस दिशा में केंद्र की तरफ से कोई पहल नहीं हुई।
विज्ञापन


गोपाल राय ने आशंका जाहिर की डॉ. हर्षवर्धन ने अपनी मांग रखी नहीं। अगर रखा भी तो उनकी ही सरकार ने कोई महत्व नहीं दिया। गोपाल राय ने बताया कि डॉ. हर्षवर्धन की अपनी वेबसाइट में आज भी लिखा है कि दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल राय ने बताया कि हालांकि, दिल्ली सरकार के हाथ बंधे हैं, फिर भी, दिल्ली को वायु प्रदूषण से मुक्त दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने अपनी से हर संभव कदम उठाए। लेकिन बतौर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इसके लिए कुछ नहीं किया। दूसरी तरफ खनन से नष्ट होती अरावली श्रृंखला की पारिस्थितिकी बचाने के लिए भी उन्होंने ठोस कदम नहीं उठाए।


गोपाल राय ने बताया कि मेट्रो फेज 4 की 6 परियोजना दिल्ली सरकार ने मंजूर की थी। लेकिन केंद्र ने सिर्फ 3 परियोजना को ही मंजूरी दी। कैबिनेट में रहते हुए भी डॉ. हर्षवर्धन ने यह सवाल नहीं उठाया कि तीन परियोजना को क्यों छोड़ दिया। जबकि मेट्रो से दिल्ली की आबोहवा साफ हो सकती है। गोपाल राय ने बताया कि जिस धीरपुर गांव को उन्होंने गोंद लिया था, वहां वह दुबारा लौटकर नहीं गए। गोपाल राय ने इस मसले पर डॉ. हर्षवर्धन से जवाब मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed