‘आप’ के रिकॉर्ड को सुन शरमा जाएंगे केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक अभी तक आम आदमी पार्टी के खिलाफ 33 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
इसमें पोस्टर लगाना, बिना मंजूरी के छोटी सभाएं करना समेत अन्य मामले शामिल हैं। इसी तरह कांग्रेस के खिलाफ 20 मामले दर्ज हो चुके हैं।
जबकि बीजेपी के खिलाफ 17, बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ 6, लालू यादव की पार्टी आरजेडी के खिलाफ एक और अन्य के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।
पार्टियों के खिलाफ दर्ज होगा मामला
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक अभी भी करीब एक दर्जन ऐसे मामले हैं जिनके खिलाफ जांच चल रही है। उसमें सही पाए जाने पर पार्टियों के खिलाफ मामला दर्ज होगा।
चुनाव आयोग ने कहा है कि राजनीतिक दलों को किसी भी तरह के प्रचार के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी। अगर वह ऐसा नहीं करते है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज होगा।
वाहन पर पोस्टर लगाना हो, सोशल मीडिया पर चुनाव सामग्री पोस्ट करनी हो, होर्डिंग लगाना हो या कोई चुनावी सभा करनी हो। बगैर मंजूरी के किसी भी तरह का प्रचार आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।