फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP initiative: kejriwal will ask questions of citizen to pm modi.

रेडियो पर होंगे मोदी और सवाल करेंगे केजरीवाल

Sat, 01 Nov 2014 03:24 PM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
AAP initiative: kejriwal will ask questions of citizen to pm modi.

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने अरविंद केजरीवाल ने एक नया बीड़ा उठाया है। आपने अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते-लड़ते राजनीति में कदम रखने वाले केजरीवाल के सरकार विरोधी स्वर ही सुने होंगे। लेकिन अब केजरीवाल ने एक नया काम अपने हाथ में लिया है।

विज्ञापन


अब वो आम आदमी के मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे। आप ने अपने ट्विटर पेज पर शनिवार को एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में केजरीवाल के इसी नए कदम का जिक्र है। इन ट्वीट्स में आप ने बताया है कि किस तरह लोग अपने मन के सवाल 'आप' के जरिए सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन

करें ट्वीट या वॉट्सऐप और पूछें सवाल

AAP initiative: kejriwal will ask questions of citizen to pm modi.

आम आदमी पार्टी की इस ट्वीट में बताया गया है कि अगर लोगों के मन में किसी भी तरह का सवाल है जो वो पीएम मोदी से पूछना चाहते हैं तो उन्हें बस एक काम करना होगा। हैश टैग के साथ 'मन के प्रश्न' (#MannKePrashna) लिखकर उसके साथ अपना सवाल लिखकर भेज सकते हैं।

जनता अपने प्रश्नों को आम आदमी पार्टी के वॉट्सऐप नंबर 07735796769 पर भी भेज सकती है। इसके बाद इन प्रश्नों को केजरीवाल, प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के दौरान पीएम तक पहुंचाएंगे। आप अपने इस कदम के माध्यम से लोगों के सवालों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाकर उनसे जवाब भी मांगेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री का रेडियो प्रसारण मन की बात 2 नवंबर यानि रविवार को होगा।

केजरीवाल के ट्वीट के कुछ ही मिनटों बाद लोगों के सवाल आने शुरू हो गए हैं। कुछ ट्वीट्स नीचे दिए जा रहे हैं।






मोदी के पहले रेडियो संबोधन की हुई थी तारीफ

AAP initiative: kejriwal will ask questions of citizen to pm modi.

प्रधानमंत्री ने तीन अक्टूबर को पहली बार रेडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचने की कोशिश की थी। अपने इस संबोधन में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, स्किल डेवलपमेंट और खादी के इस्तेमाल के लिए लोगों को आगे आने की अपील की थी।

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में लोगों की प्रतिक्रिया पर बेहद खुशी जताते हुए कहा था कि इससे सरकार के बारे में हमें कई नई आइडिया मिले हैं जो सराहनीय हैं। अपने पहले रेडियो संबोधन की सफलता के बाद मोदी एक बार फिर से 2 नवंबर को मन की बात में देश से बातें करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed