{"_id":"5751d1944f1c1b7705108cfa","slug":"aap-govt-will-attack-on-mcd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर हमला बोली आप सरकार, विधानसभा सत्र बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर हमला बोली आप सरकार, विधानसभा सत्र बुलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली सरकार ने अगले बृहस्पतिवार और शुक्रवार (9 और 10 जून) को विधानसभा का दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि राजधानी में खस्ताहाल सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार भाजपा एमसीडी के मुद्दे को सदन में उठाना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ अन्य मुद्दों पर भी इस सत्र में चर्चा होनी है। दिल्ली सरकार के अनुसार एमसीडी का कर वसूली का प्रबंधन खराब है। इस वजह से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ आप सरकार और उपराज्यपाल के बीच बढ़ी तल्खी को भी किसी न किसी बहाने विस सत्र में आम आदमी पार्टी के विधायक उठाएंगे। अरविंद केजरीवाल भी दो दिन से लगातार उपराज्यपाल नजीब जंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले कर रहे हैं।
सत्र में इसे आगे बढ़ाने की तैयारी है। हाल ही में प्रीमियम बस सर्विस स्कीम पॉलिसी को लेकर उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की अधिसूचना पर आपत्ति दर्ज कराई है।
इसके अलावा दिल्ली विस के उपाध्यक्ष का पद वंदना कुमारी के इस्तीफा देने के बाद से खाली पड़ा है। हालांकि पार्टी या सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चर्चा इस बात की है कि पूर्व मंत्री राखी बिड़लान को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया जाएगा।
भाजपा शासित एमसीडी ने दिल्ली को बनाया कूड़ेदान
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली विस के सत्र में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि भाजपा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के चलते किस तरह से पूरी दिल्ली कूड़ेदान बन गई है। दिल्ली सरकार ने अब तक डेंगू की रोकथाम के लिए सराहनीय कार्य किया है। एमसीडी को अपने काम काज में सुधार की जरूरत है।