फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP government targets PM Modi in new poster

दिल्ली में लगे पीएम मोदी पर सीधे हमले वाले पोस्टर

Fri, 24 Jul 2015 01:13 PM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
AAP government targets PM Modi in new poster

भारतीय राजनीति में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच मन-मुटाव और खींचतान होने कोई नई बात नहीं है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसे नया रूप दे दिया है।

विज्ञापन


आप ने देश की राजधानी में सीधे प्रधानमंत्री को इंगित करने वाले पोस्टर लगाए हैं जिसमें मांग की गई है कि, 'प्लीज! दिल्ली सरकार को काम करने दीजिए। दिल्ली सरकार ठीक काम कर रही है।'
विज्ञापन


असल में केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच की यह लड़ाई अब पोस्टर वार में तब्दील हो चुकी है जिसकी शुरुआत दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर स्वाति मालिवाल की नियुक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जुलाई को दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल की नियुक्ति को अवैध करार दे दिया था।

'यह अहम लड़ाई नहीं है'

AAP government targets PM Modi in new poster

स्वाति मालिवाल की नियुक्ति मामले के तूल पकड़ने के बाद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को एलजी को एक चिट्ठी लिखते हुए मांग की थी कि महिला अयोग की लड़ाई को अहम की लड़ाई में न बदलें और स्वाति की नियुक्ति को मंजूरी दे दें।

इस पत्र में केजरीवाल ने यह भी लिखा कि, प्रधानमंत्री जी आप जीते और हम सब हार गए। लेटर में एलजी से मांग की गई कि महिला आयोग का काम अतिसंवेदनशील है, इसलिए स्वाति की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान करें।

हालांकि, दो दिन पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर केंद सरकार पर आरोप लगाया था कि मोदी सरकार के अधीन सीबीआई और ईडी के विभाग होने के बावजूद वो व्यापम और ललितगेट जैसे मामले को सुलझा नहीं पा रही है। अब वह एसीबी को भी अपने नियं‌त्रण में लेना चाहते हैं।

क्यों एसीबी पर नियंत्रण चाहती है मोदी सरकार

AAP government targets PM Modi in new poster

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली में चुनाव के बाद से एंटी करप्‍शन ब्यूरो अच्छे ढंग से काम कर रहा था और भ्रष्ट लोगों के खिलाफ तेजी से कार्यवाही कर रहा था।

इस दौरान केंद्र सरकार को यह सूचना मिली कि एसीबी केंद्र के किसी मंत्री के खिलाफ भी कार्यवाई करने वाला है। इसके तुरंत बाद रातों-रात एसीबी चीफ को बदल दिया गया।

दिल्ली सरकार ने एसएस यादव को एसीबी का चीफ नियुक्त किया था लेकिन बिना राज्य सरकार की सहमति के एमके मीणा को इसका चीफ नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद से ही दिल्ली का एंटी करप्‍शन ब्यूरो पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है।

दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप

AAP government targets PM Modi in new poster

हाल ही में दिल्ली के आनंद पर्बत इलाके में एक 19 वर्षीय युवती की ‌निर्मम हत्या के मामले में भी दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए उनसे मांग की थी कि वह रोज कम से कम एक घंटा दिल्ली की कानून व्यवस्‍था को दें।

इस तरह की अपील वाले विज्ञापन अखबरों में लगातार प्रकाशित किए गए। साथ ही टीवी पर दिल्ली पुलिस को टार्गेट करने वाले एड भी चलाए जा रहे हैं जिनमें पुलिस के अक्षम होने के कारण बताए गए हैं।

इस टीवी एड में पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा गया है यह तानाशाही पूर्ण ढंग से काम कर रही है क्योंकि न तो यह दिल्ली सरकार के नियंत्रण में है और न ही प्रधानमंत्री के पास इसे नियंत्रित करने का समय है।

हालांकि इस बयान के बाद दिल्ली पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने केजरीवाल के बयान और इस पर बनाए गए टीवी एड को आपत्तिजनक कहा था और इस तरह के विज्ञापनों को जनता में भ्रम पैदा करने वाला बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed