घमासान के बीच ‘आप’ को मिला ये बड़ा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं में बेशक घमासान मचा है। लेकिन पार्टी की झोली में पैसे की बारिश थमी नहीं है। दिल्ली चुनावों में धमाकेदार जीत के बाद ‘आप’ के खाते में करीब एक करोड़ रुपये का चंदा आया है। जबकि चुनाव के बाद ‘आप’ ने चंदे के लिए कोई अभियान नहीं चलाया।
पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर 8 फरवरी से 7 मार्च के बीच चंदे की राशि जारी की गई है। आम लोगों ने इस बीच ‘आप’ को एक करोड़ रुपये चंदा दिया। जबकि लोक सभा चुनाव यानी 17 मई से 16 जून के बीच ‘आप’ को सिर्फ 80 लाख रुपये मिले थे।
लोस चुनाव के बाद के एक महीने में सिर्फ 80 लाख रुपये मिले थे
फंडिंग से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि लोक सभा चुनावों में हार के बाद लोगों का पार्टी से भरोसा कम हुआ था। कई नेताओं को भी पार्टी के भविष्य को लेकर आशंका थी। ऐसे में चंदे की राशि में गिरावट आई।
इसके विपरीत विधान सभा चुनाव में जीत के बाद लोगों को भरोसा ‘आप’ में बढ़ा है। फंडिंग के लिए बगैर किसी अभियान के पार्टी को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा मिला है।
अभी भी लोग ‘आप’ को चंदा दे रहे हैं। जबकि अभियान के दौरान जनवरी में 12 करोड़ रुपये व फरवरी में पांच करोड़ का फंड मिला है। इसका पूरा विवरण पार्टी की वेबसाइट पर डाल दिया गया है।