फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aap form rwa wing.

आप ने चला एक और दांव, बनाया RWA विंग

Sat, 18 Oct 2014 11:12 PM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
Aap form rwa wing.

दिल्ली में चुनाव की संभावना को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरडब्ल्यूए विंग के गठन की घोषणा की। माता सुंदरी कॉलेजी के ऑडिटोरियम में दिल्ली के अलग-अलग हिस्से से आए आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की मौजूदगी में अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। विंग के कामकाज का जिम्मा पांडव नगर आरडब्ल्यूए के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता रत्नेश गुप्ता को दिया गया है।

विज्ञापन


इस मौके पर केजरीवाल ने क हा कि पार्टी शुरू से ही जनता को अधिकार देने की पक्षधर रही है। दिल्ली का आरडब्ल्यूए एक मूवमेंट है, जो कि दिल्ली को संवारने और चलाने में अहम भूमिका निभाती आया है। उन्होंने कहा कि जब आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उनके पास छोटे-छोटे काम के लिए आते हैं बुरा लगता है।
विज्ञापन


जिन्होंने पार्टी को जिताया वही नाली, लाइट और सड़क के लिए विधायक और सांसद के सामने गिड़गिड़ाते हैं, मगर अब ऐसा नहीं होगा। आप की सरकार बनी तो आरडब्ल्यूए का नया एक्ट होगा, जिन्हें विधायक की तरह की चार करोड़ रुपये का फंड मिलेगा। आरडब्ल्यूए के लोग खुद सड़क, स्ट्रीट लाइट पार्क और झूला लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आरडब्ल्यूए दिल्ली में एक बड़ी ताकत है। हम उसे राजनीति के तहत नहीं जोड़ रहे हैं। वह पहले की ही तरह स्वतंत्र रूप से काम कर सके, यही पार्टी की कोशिश है। इसलिए हम सिटीजन लोकल एरिया फंड की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने विधानसभा में सीसीटीवी कैमरे लगाने थे। जो कैमरा बाजार में तीन से चार हजार रुपये में मिल जाता है, सरकारी एजेंसी उसी का दाम 14,000 बताती है।

जब केजरीवाल ने कहा पैसा लाकर मुझे दो

Aap form rwa wing.

सिटीजन फंड से यह समस्या भी दूर हो जाएगी। इस कार्यक्रम में पार्टी के अन्य नेेता संजय सिंह, आशुतोष, गोपाल राय, सोमनाथ भारती और आरडब्ल्यूए से राजीव ककरिया और गुरुदीप समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

जब केजरीवाल ने कहा पैसा लाकर मुझे दो
केजरीवाल आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को आरडब्ल्यूए एक्ट के बारे में जानकारी दे रहे थे, उसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी आपसे पैसा मांग रहा है तो आप मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीजिए। पैसे लाकर मुझे दे दीजिएगा। यह कहकर केजरीवाल खुद ठहाका लगाकर हंसने लगे। दरअसल, उन्हें रिकॉर्डिंग लाकर देने को कहना था।

‘कालेधन पर गुमराह कर रहे वित्त मंत्री’
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि काले धन के मुद्दे को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली देश को गुमराह कर रहे हैं। पार्टी के मुताबिक, अगर उन्हें मालूम था कि बेनामी लोगों का नाम सार्वजनिक नहीं कर सकते तो वह पहले काला धन वापस लाने का दावा कैसे कर रहे थे। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार लोगों से झूठे वादे कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed