फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP demands to CBI investigation of Badaun Gang Rape

बदायूं रेपकांड में कूदी AAP

Sat, 31 May 2014 04:34 AM IST
Updated Sat, 31 May 2014 04:34 AM IST
विज्ञापन
AAP demands to CBI investigation of Badaun Gang Rape

बदायूं रेपकांड ने धीरे-धीरे राजनीतिक रूप ले लिया है। एक तरफ मामले के बाद अखिलेश सरकार चारों ओर से घिरी नजर आ रही है, तो दूसरी ओर शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बदायूं पहुंचेंगे।

विज्ञापन


ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी बदायूं रेपकांड के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का जिम्मा उठा लिया है। आम आदमी पार्टी ने बदायूं दुष्कर्म व हत्या मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी नेता संजय सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से बदायूं जाकर मुलाकात की।

पार्टी करेगी हर संभव मदद

AAP demands to CBI investigation of Badaun Gang Rape

प्रतिनिधिमंडल में अलका लांबा भी शामिल थीं। नेताओं ने घटना की निंदा की साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में अखिलेश सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed