फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP demands ban on Shah's campaigning from Election Commission

दिल्ली विधानसभा चुनावः आप ने चुनाव आयोग से की शाह के प्रचार पर रोक की मांग

Thu, 30 Jan 2020 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
AAP demands ban on Shah's campaigning from Election Commission
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग पहुंच गई है। पार्टी ने आयोग से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अन्य दूसरे भाजपा सांसदों पर स्कूलों से संबंधित फर्जी वीडियो जारी करने और गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। आप की मांग है कि शाह के चुनाव प्रचार अभियान पर 48 घंटे की पाबंदी लगाने के साथ उन पर व अन्य सांसदों पर एफआईआर दर्ज की जाए।

विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह बुधवार को राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता के साथ चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। दोनों नेताओं ने गृह मंत्री की शिकायत करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली सरकार के एक स्कूल का फर्जी वीडियो जारी किया है। 
विज्ञापन


इसमें भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने निर्माणाधीन एक सरकारी स्कूल के वीडियो से स्कूल की हालत जर्जर दिखाई है, जबकि स्कूल के गेट पर लगे नोटिस में साफ लिखा है कि यह स्कूल बीते साल अक्तूबर में ही दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है। वहीं, प्रवेश वर्मा समेत दूसरे सांसदों ने भी स्कूलों की हालत के मामले में गलतबयानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान झूठ फैलाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री के प्रचार अभियान पर 48 घंटे तक प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही झूठे और फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए अमित शाह, गौतम गंभीर, प्रवेश वर्मा समेत अन्य भाजपा सांसदों पर एफआईआर दर्ज की जाए।


गृह मंत्री पर करेंगे 100 करोड़ की मानहानि का केस
संजय सिंह का दावा है कि गृहमंत्री के झूठे वीडियो से दिल्ली के अभिभावक आहत हैं और बच्चे खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। कई अभिभावकों ने तय किया है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों, उनके अभिभावकों और स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का अपमान करने के लिए गृह मंत्री पर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया जाएगा। बृहस्पतिवार को इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed