{"_id":"d8c39d0f85df04d8f1cf3a612eae5e42","slug":"aap-demands-2-thousand-from-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP ने ईमेल कर मांगा 2 हजार रुपये का चंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP ने ईमेल कर मांगा 2 हजार रुपये का चंदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने नए सदस्यों को भर्ती करने की मुहिम में बेशक कोई रकम नहीं ली है, लेकिन अब अपने सदस्यों से पार्टी फंड में दो हजार रुपये चंदा देने की अपील की है।
विज्ञापन
नकदी दिल्ली सरकार की कुर्बानी और लड़ाई को दूसरे चरण में ले जाने के नाम पर मांगी गई है। पार्टी ने इसके लिए सभी सदस्यों को बाकायदा एक मेल जारी किया है।
पार्टी सदस्यों को भेजे गए मेल में जिक्र किया गया है कि अरविंद केजरीवाल ने जैसे ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के खिलाफ मोर्चा खोला, उनके एजेंट के तौर पर काम कर रहे सभी पार्टियों के नेता एक हो गए हैं। यही वजह रही कि भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली सरकार की तरफ से लाए जा रहे मजबूत कानून को विधान सभा में पेश तक नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन
लिहाजा पार्टी को अपने सदस्यों के मदद की जरूरत है। पार्टी का कहना है कि चंदा देना ऐच्छिक है। इसके लिए कोई बाध्य नहीं है। लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी को फंड की जरूरत है। ऐसे में वह अपने कार्यकर्ताओं से ही चंदा देने की अपील कर रही है।
विज्ञापन