{"_id":"5900d6d84f1c1be617c0d670","slug":"aap-delhi-convenor-dilip-pandey-resigns-after-mcd-election-results","type":"story","status":"publish","title_hn":" MCD में हार के बाद AAP के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD में हार के बाद AAP के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय का इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
dilip pandey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप की करारी हार के बाद इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। विधायक अलका लांबा के इस्तीफे की पेशकश के बाद पार्टी के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। दिलीप पांडेय ने निगम चुनावों के हार की जिम्मेदारी खुद पर ली है।
विज्ञापन
पार्टी की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिलीप पांडेय ने कहा कि उन्होंने आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी भी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दे दी है। पांडेय ने केजरीवाल से गुजारिश की है कि वह इस पर जिम्मेदारी को किसी और नेता को सौंप दें।
विज्ञापन
बता दें कि लोक सभा चुनाव के बाद दिलीप पांडेय को पार्टी ने संयोजक पद की जिम्मेदारी थी। इनके पद पर रहते हुये पार्टी ने 2015 का विधान सभा चुनाव लड़ा और 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज हुयी। निगम चुनाव से पहले आप ने आशीष तलवार को दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था।
विज्ञापन
पार्टी ने दोनों को प्रचार अभियान की रणनीति तैयार करने और इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी। चुनाव परिणाम आने से दो दिन पहले ही दिलीप पांडे ने आशंका जताई थी कि एक्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखाकर कोशिश हो रही है कि ईवीएम से छेड़छाड़ से हुयी जीत को सही साबित किया जा सके।