{"_id":"5e26c3dd8ebc3e4b4f228cce","slug":"aap-delhi-cantt-mla-surender-singh-resigns-after-party-denies-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: विधायक सुरेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- आज बहुत दुखी हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: विधायक सुरेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- आज बहुत दुखी हूं
Tue, 21 Jan 2020 03:06 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Jan 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया। सुरेंद्र सिंह ने अपने त्यागपत्र की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज मैं बहुत दुखी होकर आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
विज्ञापन
मालूम हो कि टिकट के लिए पार्टी की तरफ से इंकार किए जाने के बाद सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि वो या तो किसी दूसरी पार्टी से या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि सुरेंदर सिंह की सीट दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी ने इस बार विरेंद्र सिंह काद्दान को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन