{"_id":"5eb429ef8ebc3e905d3bb805","slug":"aap-defended-the-decision-to-increase-the-price-of-petrol-and-diesel-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने के फैसले का 'आप' ने किया बचाव, कहा- कोरोना रोकने के लिए केंद्र से कोई आर्थिक मदद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने के फैसले का 'आप' ने किया बचाव, कहा- कोरोना रोकने के लिए केंद्र से कोई आर्थिक मदद नहीं
Thu, 07 May 2020 09:01 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 07 May 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के पेट्रोल व डीजल पर वैट बढ़ाने के फैसले का आम आदमी पार्टी (आप) ने बचाव किया है। दिल्ली भाजपा के हमले का जवाब देेते हुए आप का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार को केंद्र ने कोई आर्थिक मदद नहीं दी। अब जबकि दिल्ली सरकार अपने स्तर पर संसाधन जुटाने की कोशिश कर रही है तो भाजपा वाले हल्ला बोल रहे हैं। पार्टी का सवाल है कि क्या भाजपा दिल्ली को भारत का हिस्सा नहीं मानती।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि बीते तीन दिनों से दिल्ली में टैक्स बढ़ाने का लेकर भाजपा दिल्ली सरकार पर हमलावर है। इस संकट के वक्त भी भाजपा के नेता ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। संजय सिंह के मुताबिक, 2014 में अंतरराष्टीय बाजार में पेट्रो पदार्थों की कीमत 109 बैरल प्रति डालर थी, जबकि इस वक्त यह 34-35 पर आ गई है। लेेकिन केंद्र सरकार ने इसकी दरों में कोई कटौती नहीं की। वह ज्यादा टैक्स ले रही है।
विज्ञापन
जबकि दिल्ली में दस लाख की रसोई चल रही है। एक करोड़ लोगों को राशन बांटा जा रहा हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में कोरोना से लड़ने का मजबूत ढांचा तैयार किया गया है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण ज्यादा है, लेकिन मृत्यु दर बेहद कम है। संजय सिंह ने कहा कि कोरोना से लडने के लिए 17,500 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने लगभग सभी राज्यों का दिया है, लेकिन दिल्ली को इसमें से एक भी पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन