{"_id":"57a33fb64f1c1bb17b2b8db4","slug":"aap-declared-first-list-of-candidate-for-punjab-assembly-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सियासी मैदान में आप ने उतारे 19 उम्मीदवार, जल्द आएगी दूसरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सियासी मैदान में आप ने उतारे 19 उम्मीदवार, जल्द आएगी दूसरी लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Aug 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा चुनावों की सियासी बिसात पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सियासी मुहरों को सजाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को पार्टी ने 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारियों की अगले हफ्ते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली वापस आने के बाद दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी जायेगी। पार्टी की कोशिश है कि अगले एक महीने के अंदर पंजाब की ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी उतार दिये जायें, जिससे उन्हें चुनाव प्रचार का पर्याप्त मौका मिल सके।
विज्ञापन
पहली लिस्ट में सिख दंगा पीड़ितों की अदालत में लड़ाई लडने वाले वरिष्ठ वकील एचएस फुलका का नाम शामिल है। पार्टी ने फुलका का दाखा से प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा बड़े नामों में गायक हिम्मत शेरगिल एसएएस नगर मोहाली से, हरजोत बैंस साहनेवाल से, ब्रिगेडियर (सेवा.) राजकुमार बालाचौर से आप के बैनर पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन
अगर उम्मीदवार की मिली शिकायत तो नाम लिया जाएगा वापस
आप नेता
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, पिछले दिनों राजधानी में आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में विधान सभा के स्तर से आये नामों पर विचार हुआ था।
उसमें पूरी जांच-परख के बाद ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल किये गये। फिर भी, अगर किसी उम्मीदवार के खिलाफ पुख्ता प्रमाणों के साथ कोई शिकायत आयेगी तो जांच करके उसका नाम वापस लिया जा सकता है।
दूसरी तरफ आप का कहना है कि तैयारी दूसरी लिस्ट को भी जारी करने की है। मुख्यमंत्री के विपश्यना से वापस लौटने पर अगली पीएसी की बैठक होगी। इसमें दूसरी लिस्ट के नामों को फाइनल कर लिया जायेगा।
क्र.संख्या नाम सीट
1- अबाब सिंह गरेवार लुधियाना वेस्ट
2- सज्जन सिंह चीमा सुल्तानपुर लोधी
3- इन्दरवीर सिंह मीजर अमृतसर, दक्षिण
4- मोहन सिंह फलियावाला फिरोजपुर ग्रामीण
5- समरवीर सिंह सिद्धू फाजिल्का
6- राजप्रीत सिंह रंधावा अजनाला
7- जगदीप सिंह बरार मुक्तेश्वर साहिब
8- गुरजदीप सिंह सेखो फरीदकोट
9- ब्रिगेडियर राजकुमार बालाचौर
10- गुरविंदर सिंह श्यामपुरा फतेहगढ़ चुरियन
11- गुरप्रीत सिंह लाप्रान पायल
12- रूपिंदर कौर भटिंडा ग्रामीण
13- जसवीर सिंह धूरी
14- अमरजीत सिंह रूपनगर
15- हरजोत सिंह बैंस सानेवाल
16- हिम्मत सिंह शेरगिल एसएएस मोहाली
17- संतोख सिंह सालाना बस्सी पठाना
18- एच एस फुल्का दाखा
19- कुलतार सिंह संधावा कोटकपुरा
उसमें पूरी जांच-परख के बाद ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल किये गये। फिर भी, अगर किसी उम्मीदवार के खिलाफ पुख्ता प्रमाणों के साथ कोई शिकायत आयेगी तो जांच करके उसका नाम वापस लिया जा सकता है।
दूसरी तरफ आप का कहना है कि तैयारी दूसरी लिस्ट को भी जारी करने की है। मुख्यमंत्री के विपश्यना से वापस लौटने पर अगली पीएसी की बैठक होगी। इसमें दूसरी लिस्ट के नामों को फाइनल कर लिया जायेगा।
क्र.संख्या नाम सीट
1- अबाब सिंह गरेवार लुधियाना वेस्ट
2- सज्जन सिंह चीमा सुल्तानपुर लोधी
3- इन्दरवीर सिंह मीजर अमृतसर, दक्षिण
4- मोहन सिंह फलियावाला फिरोजपुर ग्रामीण
5- समरवीर सिंह सिद्धू फाजिल्का
6- राजप्रीत सिंह रंधावा अजनाला
7- जगदीप सिंह बरार मुक्तेश्वर साहिब
8- गुरजदीप सिंह सेखो फरीदकोट
9- ब्रिगेडियर राजकुमार बालाचौर
10- गुरविंदर सिंह श्यामपुरा फतेहगढ़ चुरियन
11- गुरप्रीत सिंह लाप्रान पायल
12- रूपिंदर कौर भटिंडा ग्रामीण
13- जसवीर सिंह धूरी
14- अमरजीत सिंह रूपनगर
15- हरजोत सिंह बैंस सानेवाल
16- हिम्मत सिंह शेरगिल एसएएस मोहाली
17- संतोख सिंह सालाना बस्सी पठाना
18- एच एस फुल्का दाखा
19- कुलतार सिंह संधावा कोटकपुरा