फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP continues attack on Jaitley, party will protest.

जेटली पर 'आप' की धमकी, कहा पीएम को दे रहे आखिरी मौका

Sat, 26 Dec 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
AAP continues attack on Jaitley, party will protest.

दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी का वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला जारी है। शनिवार को पार्टी ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों समेत पूरे देश में जिला स्तर पर जेटली के खिलाफ प्रदर्शन किए।

विज्ञापन


वहीं पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने प्रेस कांफ्रेस कर घोषणा कर कहा कि आम आदमी पार्टी दस जनवरी को जंतर-मंतर पर रैली कर जनता को डीडीसीए के घोटाले की जानकारी देंगे। इस्तीफे की मांग करेगी।

विज्ञापन


शनिवार को मीडिया से बात करते हुए आप नेता आशुतोष ने कहा कि  भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा अब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले अपने ही नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर बाहर निकाल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पीएम को आप दे रही है आखिरी मौका'

AAP continues attack on Jaitley, party will protest.

शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा और जेटली के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि देश के 256 जिलों में यह प्रदर्शन किया गया

जिसमें 16 राज्यों की राजधानी भी शामिल थी। वहीं हरियाणा के 21 यूपी के 50, राजस्थान के 23 और पंजाब के 13 जोन में प्रदर्शन किया गया।

दिल्ली में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग इलाकों में पूर्वी दिल्ली शाहदरा, उत्तरी दिल्ली समेत कई इलाकों में प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर यहां तक पहुंची हैं।

वह आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आप पीएम मोदी को जेटली को बर्खास्त करने का आखिरी मौका दे रही है। अगर फिर भी अरुण जेटली पर कार्रवाई नहीं हुई तो आप 10 जनवरी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed