{"_id":"58ff365e4f1c1bbb38c0c55c","slug":"aap-condemns-naxali-attack-and-ask-pm-if-noteban-broke-naxalites-then-how-they-bought-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा में नक्सली हमले के बाद AAP ने उठाया पीएम मोदी के नोटबंदी के दावों पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा में नक्सली हमले के बाद AAP ने उठाया पीएम मोदी के नोटबंदी के दावों पर सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Apr 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर सुकमा में हुए नक्सली हमले की निंदा की है। साथ ही पार्टी ने इस मामले पर केंद्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने इतना बड़ा हमला हो जाने के बाद भी सीआरपीएफ प्रमुख की नियुक्ति न किए जाने पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। पार्टी ने पूछा है कि आखिर सीआरपीएफ जैसी केंद्रीय पुलिस फोर्स के लिए किसी प्रमुख नियुक्ती के बजाय वहां कार्यकारी प्रमुख क्यों काम कर रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी के उस दावे पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने नोटबंदी की वजह से नक्सलियों के कमर टूटने की बात कही थी। पार्टी ने सवाल किया कि नोटबंदी के बाद अगर नक्सलियों की कमर टूटी तो उनके पास हथियार का जखीरा कैसे पहुंचा।
विज्ञापन