{"_id":"5e284d4b8ebc3e4b0f77af8e","slug":"aap-complains-ec-against-bjp-model-town-candidate-kapil-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: आप की चुनाव आयोग से मांग, कपिल मिश्रा का नामांकन हो रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: आप की चुनाव आयोग से मांग, कपिल मिश्रा का नामांकन हो रद्द
Wed, 22 Jan 2020 07:04 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ शिकायत की है। कपिल मिश्रा मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। आम आदमी पार्टी ने शिकायत में कहा है कि कपिल मिश्रा का मॉडल टाउन से गलत नामांकन पत्र स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन
आप ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कपिल मिश्रा का नामांकन तुरंत रद्द करने की मांग की है। आप का कहना है कि कपिल ने नामांकन के दौरान बिजली, पानी, टेलीफोन बिल को लेकर नो ड्यूज प्रमाणपत्र जमा नहीं किया, इसके बावजूद उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
Aam Aadmi Party (AAP) has written to Delhi Chief Election Officer, regarding 'wrongful acceptance of nomination forms of BJP candidate Kapil Mishra from Model Town constituency.' AAP has requested EC to cancel the candidature of Kapil Mishra. pic.twitter.com/1i1nVe3yuk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 22, 2020
मालूम हो कि मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी और कांग्रेस की आकांक्षा ओला खड़ी हैं।
कपिल इससे पहले आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता थे। सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले कपिल आप सरकार में दिल्ली के मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 में उन्हें अचानक मंत्री पद से हटा दिया गया, जिसके बाद से उनका मिजाज बदला हुआ नजर आने लगा।
मंत्री पद से हटाए जाने के बाद बागी हुए कपिल सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के माध्यम से लगातार केजरीवाल के खिलाफ हमलावर रहे हैं। पिछले साल अगस्त महीने में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।